प्रेम प्रसंग मेंलड़के को समझाने गये लड़की के भाई से मारपीट, मौत प्रेम प्रसंग मेंलड़के को समझाने गये लड़की के भाई से मारपीट, मौत कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या पांच में प्रेम प्रसंग लड़का को समझाने गये लड़की के भाई के साथ जमकर मारपीट की गयी. इससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने रामपुर-सेमापुर पथ को शनिवार को जाम कर आगजनी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों एवं परिजनों को समझा बूझकर मामला को शांत कराया और जाम हटाया. जाम करीब दो घंटे तक रहा. जाम रहने के कारण आवगमन करने में वाहन चालकों एवं यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. जानकारी मुताबिक थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या पांच के निवासी एक युवती से दीपक नाम का एक लड़का परेशान कर रहा था. वह एकतरफा प्यार करता था. इस बात की जानकारी लड़की के भाई दुर्गा कुमार को हुआ. सूचना पर लड़की के भाई दुर्गा कुमार बहन के प्रेमी दीपक कुमार रविदास को समझाने गये थे. जहां दीपक कुमार रविदास के साथियों ने उनकी पिटाई कर दी. दुर्गा कुमार उम्र 23 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इस परिजनों के द्वारा इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाया गया. जहां उनका इलाज के दौरान मौत हो गया. शनिवार को निधन की खबर सुनकर परिजन एवं ग्रामीण आक्रोशित हो गये और कोढ़ा सेमापुर पथ को जामकर आगजनी करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे और आरोपित की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. जाम करीब दो घंटे तक रहा जाम रहने के कारण वाहन चालकों एवं यात्रियों को आवाजाही करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. मामले की सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सर्वप्रथम घटना की जानकारी लेते हुए आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बूझकर जाम को हटाया गया. तब जाकर परिचालन शुरू हुआ. समाजसेवी एवं बुद्धिजीवियों ने आरोपित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. इस मामले में परिजनों का रो-रोकर जहां बुरा हाल था. उनके परिजन इंसाफ के लिए गुहार लगा रहे थे. तीन महीने से युवक कर रहा था परेशान मृतक की बहन ने बताया कि आरोपित दीपक पिछले तीन महीनों से परेशान कर रहा था. इसकी शिकायत करने पर दोनों भाई दीपक को समझाने गए थे. उसने बड़े और छोटे भाई पर हमला कर दिया. जिसमें दुर्गा कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्गा कुमार की मौत से आक्रोशित ग्रामीण आक्रोशित हो गये. इस मामले में कोढ़ा पुलिस अपनी सूझबूझ से स्थिति को नियंत्रित कर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया. कोढ़ा पुलिस इस मामले की मामले की तहतक जाने के लिए पुलिसिया जांच शुरू कर दी है. कहते हैं थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
Article Advertisement
Seemanchal
प्रेम प्रसंग मेंलड़के को समझाने गये लड़की के भाई से मारपीट, मौत प्रेम प्रसंग मेंलड़के को समझाने गये लड़की के भाई से मारपीट, मौत
प्रेम प्रसंग मेंलड़के को समझाने गये लड़की के भाई से मारपीट, मौत प्रेम प्रसंग मेंलड़के को समझाने गये लड़की के भाई से मारपीट, मौत कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या पांच में प्रेम प्रसंग लड़का को समझाने गये लड़की के भाई के साथ जमकर मारपीट की गयी. इससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गय

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
