अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Seemanchal

सास ने गले में रस्सा लगाया और साली ने लाठी से पीटा, बिहार में पत्नी को ससुराल से लाने गए दामाद की पिटाई

सास ने गले में रस्सा लगाया और साली ने लाठी से पीटा, बिहार में पत्नी को ससुराल से लाने गए दामाद की पिटाई बिहार के कटिहार में सास और साली ने मिलकर दामाद की पिटाई कर दी. पत्नी को विदा कराने दामाद ससुराल गया था. लेकिन अपनी जान बचाकर उसे भागना पड़ा बिहार के कटिहार जिले में एक व्यक्ति ने थाने में अपने ससु

सास ने गले में रस्सा लगाया और साली ने लाठी से पीटा, बिहार में पत्नी को ससुराल से लाने गए दामाद की पिटाई

Article Advertisement

सास ने गले में रस्सा लगाया और साली ने लाठी से पीटा, बिहार में पत्नी को ससुराल से लाने गए दामाद की पिटाई बिहार के कटिहार में सास और साली ने मिलकर दामाद की पिटाई कर दी. पत्नी को विदा कराने दामाद ससुराल गया था. लेकिन अपनी जान बचाकर उसे भागना पड़ा बिहार के कटिहार जिले में एक व्यक्ति ने थाने में अपने ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है. आरोप है कि ससुराल में महिलाओं ने लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी. उसे विदाई करने के नाम पर बुलाया और फिर उसपर जानलेवा हमला कर दिया. अपनी मोटरसाइकिल ससुराल में ही छोड़कर वह फरार हो गया. दामाद का आरोप- विदाई के नाम पर बुलाकर पीटा कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोलासी पुलिस शिविर अंतर्गत शीतलपुर सिमरिया गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की यह पीड़ा है. जो उसने पुलिस को बतायी है. आवेदन देने वाले मुकेश कुमार मंडल ने कहा कि उसकी शादी समेली की जूली देवी से हुई. उसकी पत्नी ने 30 जनवरी को फोन किया और बुलाया. उसने कहा कि विदाई लेने के लिए वो आ जाए. पीड़ित के अनुसार, जब वह विदाई लेने पहुंचा तो उसके ससुराल के लोगों ने हमला बोल दिया सास और साली ने बोल दिया हमला पीड़ित ने आवेदन में लिखा है कि ससुराल पहुंचते ही उसकी सास और साली ने उसपर हमला बोल दिया. लाठी डंडे से मारपीट उन्होंने शुरू कर दी. जिससे वो जख्मी हो गए और वअहीं बैठ गए. उसके बाद उसकी सास ने गले में रस्सा लगा दिया और घर के अंदर खींचने की कोशिश की. इस दौरान उसके ससुर ने बीच-बचाव की कोशिश की. जिसके बाद मौका देखकर वो भाग निकला. मोटरसाइकिल छोड़कर भागा दामाद पीड़ित दामाद ने आवेदन में बताया कि वो किसी तरह वहां से भागा है और उसकी मोटरसाइकिल भी ससुराल वालों ने रख ली है. आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान कुछ रुपए पॉकेट से निकाल लिए गए. पीड़ित ने आहत होकर कोलासी पुलिस शिविर में आवेदन दिया और कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read