अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

प्राकृतिक खेती करने से होने वाले लाभ की किसानों को दी गयी जानकारी

प्राकृतिक खेती करने से होने वाले लाभ की किसानों को दी गयी जानकारी प्राकृतिक खेती करने से होने वाले लाभ की किसानों को दी गयी जानकारी एक दिवसीय प्रशिक्षण में प्राकृतिक व जैविक खेती को बढ़ावा देने वाली योजनाओं से कराया अवगत कटिहार कृषि प्रौद्योगिक प्रबंध अभिकरण आत्मा की ओर से संयुक्त कृषि भवन के सभागार

प्राकृतिक खेती करने से होने वाले लाभ की किसानों को दी गयी जानकारी

Article Advertisement

प्राकृतिक खेती करने से होने वाले लाभ की किसानों को दी गयी जानकारी प्राकृतिक खेती करने से होने वाले लाभ की किसानों को दी गयी जानकारी एक दिवसीय प्रशिक्षण में प्राकृतिक व जैविक खेती को बढ़ावा देने वाली योजनाओं से कराया अवगत कटिहार कृषि प्रौद्योगिक प्रबंध अभिकरण आत्मा की ओर से संयुक्त कृषि भवन के सभागार में नेशनल मिशन ऑन क्लीन गंगा योजना अंतर्गत प्राकृतिक खेती विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार, सहायक निदेशक शष्य प्रक्षेत्र सह सहायक निदेशक पौधा संरक्षण सुदामा ठाकुर, जिला परियोजना पदाधिकारी जिला गंगा समिति के वृजमोहन यादव समेत अन्य पदाधिकारी ने दीप जलाकर किया.   इस दौरान गंगा नदी के किनारे बसे किसानों को बुलाकर प्राकृतिक खेती के लाभ व प्राकृतिक खेती करने को लेकर गुर सिखाये गये. जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने मौजूद किसानों से रसायनिक खेती को छोड़ जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती करने के लिए अपील की. इस दौरान प्राकृतिक व जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया.   प्रशिक्षण में किसानों के साथ नवनियुक्त प्रशिक्षु प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दिया गया. सहायक निदेशक शष्य प्रक्षेत्र सह सहायक निदेशक पौधा संरक्षण सुदामा ठाकुर ने विभागीय योजनाओं के बारे में दी. सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण निशांत कुमार ने यंत्रीकरण योजनाओं के बारे में किसानों को अवगत कराया. उपपरियोजना निदेशक आत्मा एसके झा ने प्राकृतिक खेती पर बताया कि बीजामृत, जीवामृत, धन जीवामृत, सहजन टॉनिक, आग्नेयास्त्र, नीमास्त्र बनाने की विधि एवं प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया गया. मौके पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी कटिहार रंजीत कुमार झा, बारसोई के कौशिन अख्तर के अलावा प्रखंड के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सभी सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं विभिन्न प्रखंड के प्रगतिशील किसान मौजूद थे.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

21 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

छठ महापर्व को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का किया संयुक्त निरीक्षण

20 views

#4

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#5

छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी

19 views

#6

जमीन कब्जाने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर का जवाब, बोलीं- हमारे परिवार पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद

18 views

Most Read