अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

19 दिन से लापता युवक की हत्या, बोरे में बंधा कर पानी से भरे गड्ढे में फेंका हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

19 दिन से लापता युवक की हत्या, बोरे में बंधा कर पानी से भरे गड्ढे में फेंका हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस कटिहार. 19 दिन से लापता युवक की हत्या कर लाश को पानी से भरे गड्ढे में में फेंक दिया. पुलिस ने मंगलवार की रात नगर थाना क्षेत्र के बैगना के समीप रेलवे लाइन पास से बोरे में बंधे हुये श

19 दिन से लापता युवक की हत्या, बोरे में बंधा कर पानी से भरे गड्ढे में फेंका हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Article Advertisement

19 दिन से लापता युवक की हत्या, बोरे में बंधा कर पानी से भरे गड्ढे में फेंका हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस कटिहार. 19 दिन से लापता युवक की हत्या कर लाश को पानी से भरे गड्ढे में में फेंक दिया. पुलिस ने मंगलवार की रात नगर थाना क्षेत्र के बैगना के समीप रेलवे लाइन पास से बोरे में बंधे हुये शव को बरामद किया. युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मधेपुरा गांव निवासी 34 वर्षीय विष्णु मंडल के रूप में हुई है. शव मिलने की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की तफ्तीश में जुट गयी है.   घटना को लेकर युवक विष्णु मंडल की पत्नी गीता देवी ने बताया कि उनका मधेपुरा गांव में नया घर बन रहा है. 19 दिन पहले पति यह कहकर निकले कि नये घर पर जा रहे हैं, लेकिन वापस नहीं लौटे. काफी खोजबीन की गयी लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला. इस बाबत गीता ने मुफस्सिल थाना में पति के लापता होने को लेकर गुमशुदगी की भी रिपोर्ट दर्ज करायी थी. इसी बीच मंगलवार को उन्हें जानकारी मिली की बैगना के समीप रेलवे लाइन के पास पानी से भरे गड्ढे में एक बोरे में लाश मिली है. इसके बाद परिवार के साथ घटनास्थल पहुंची, शव ज्यादा सड़ जाने के कारण चेहरे से उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी.   लेकिन कपड़े और हाथ में बंधे धागे से परिजनों ने लाश की पहचान की. इसके पश्चात परिजनों में चीख पुकार मच गयी. घटना बाबत नगर थाना में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

21 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

छठ महापर्व को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का किया संयुक्त निरीक्षण

20 views

#4

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#5

छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी

19 views

#6

जमीन कब्जाने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर का जवाब, बोलीं- हमारे परिवार पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद

18 views

Most Read