अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

कटिहार : मोहन ठाकुर का भाई व दो लाख का इनामी संजय ठाकुर गिरफ्तार

मोहन ठाकुर का भाई व दो लाख का इनामी संजय ठाकुर गिरफ्तार मोहन ठाकुर का भाई व दो लाख का इनामी संजय ठाकुर गिरफ्तार फोटो कैप्शन- प्रेस वार्ता करते एसपी मौजूद पुलिस पदाधिकारी एवं गिरफ्तार आरोपित प्रतिनिधि, कटिहार मोहन ठाकुर गिरोह का कुख्यात एवं दो लाख का इनामी दुर्दांत अपराधी को कटिहार पुलिस ने एसटीएफ के

कटिहार : मोहन ठाकुर का भाई व दो लाख का इनामी संजय ठाकुर गिरफ्तार

Article Advertisement

मोहन ठाकुर का भाई व दो लाख का इनामी संजय ठाकुर गिरफ्तार मोहन ठाकुर का भाई व दो लाख का इनामी संजय ठाकुर गिरफ्तार फोटो कैप्शन- प्रेस वार्ता करते एसपी मौजूद पुलिस पदाधिकारी एवं गिरफ्तार आरोपित प्रतिनिधि, कटिहार मोहन ठाकुर गिरोह का कुख्यात एवं दो लाख का इनामी दुर्दांत अपराधी को कटिहार पुलिस ने एसटीएफ के मदद से बरारी थाना क्षेत्र के मोहना चांदपुर में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. एसपी वैभव शर्मा ने सोमवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि 2 दिसंबर 2022 को भवानीपुर दियारा से बकिया दियारा तक में मोहन ठाकुर गिरोह के द्वारा गैंगवार में पांच लोगों की हत्या कर दी गयी थी. जिसे लेकर बरारी थाना में कांड दर्ज किया गया था. उक्त कांड की गंभीरता को लेकर सदर एसडीपीओ 2 के नेतृत्व में घटना में फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था. उक्त छापेमारी टीम अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर दियारा में सतत निगरानी रखकर आम सूचना संकलन करते हुए उन स्रोतों के आधार पर लगातार छापेमारी कर मोहन ठाकुर सहित उन अभियुक्तों को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. साथ ही इस कांड में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी जारी थी. इसी दौरान पुलिस को हत्याकांड में फरार व दूरदांत अपराधी संजय ठाकुर की सूचना प्राप्त हुई. उक्त सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ टू के नेतृत्व में पुलिस ने मोहना चांदपुर में छापेमारी कर संजय ठाकुर पिता सुदामा ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया. कुख्यात व दुर्दांत अपराधी संजय ठाकुर, मोहन ठाकुर का है भाई *     गिरफ्तार कुख्यात अपराधी संजय ठाकुर मोहन ठाकुर का भाई है. मोहन ठाकुर के जेल में रहने के कारण संजय हीं गिरोह को संचालित कर रहा था. एसपी ने बताया कि संजय ठाकुर का आपराधिक इतिहास है. संजय के विरुद्ध तीन हत्या के मामले तथा 10 आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित है. आरोपित के विरुद्ध 14 हत्या, लूट आर्म्स एक्ट के मामले बरारी एवं सेमापुर थाना में दर्ज है. जबकि मनिहारी थाना में हत्या एवं भागलपुर जिला के पीरपैंती थाना में अपहरण का मामला दर्ज है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read