अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

Katihar:- धूमधाम से मनाया गया अनंत चतुर्दशी पर्व

धूमधाम से मनाया गया अनंत चतुर्दशी पर्व कुरसेला प्रखंड क्षेत्र में भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाने वाला पर्व अनंत चतुर्दशी धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार की सुबह से ही श्रद्धालु कच्चा धागा, फल- फूल तथा प्रसाद लेकर मंदिरों में पूजन के लिए जाते हुए देखे गए। इस दिन श्रद्धालु श्रद्धा क

Katihar:- धूमधाम से मनाया गया अनंत चतुर्दशी पर्व

Article Advertisement

धूमधाम से मनाया गया अनंत चतुर्दशी पर्व कुरसेला प्रखंड क्षेत्र में भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाने वाला पर्व अनंत चतुर्दशी धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार की सुबह से ही श्रद्धालु कच्चा धागा, फल- फूल तथा प्रसाद लेकर मंदिरों में पूजन के लिए जाते हुए देखे गए।

Article Advertisement

इस दिन श्रद्धालु श्रद्धा के साथ पूजा कर 14 तरह की धारणाओं का पालन करने का प्रण लेते हुए अपने हाथ पर कच्चा धागा बांधते हैं।आचार्य रमेश जोशी ने बताया कि अनंत चतुर्दशी पर भगवान विष्णु के अनंत अवतारों का पूजन किया जाता है। इसलिए इसे अनंत चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है। इस व्रत को करने से व्यक्ति को अनेक शुभ फलों की प्राप्ति होती है। कुरसेला सार्वजनिक महावीर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर की विधि व्यवस्था बनाए रखने में कृष्णानंद जयसवाल, बलराम मोदी, सकलदीप साह, चंदन कुमार,आतिश जयसवाल, प्रवीण कुमार इत्यादि तत्पर दिखे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read