अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Seemanchal

3 साल के बच्चे को पहले जान से मार डाला, फिर 8 लाख में किया सौदा - KATIHAR PANCHAYAT

3 साल के बच्चे को पहले जान से मार डाला, फिर 8 लाख में किया सौदा - KATIHAR PANCHAYAT कटिहार में पंचायत ने जमीन विवाद विवाद में हुई मौत की कीमत 8 लाख रुपये तय की. परिवार ने पैसे लेकर मामला रफा-दफा किया. कटिहार: बिहार के कटिहार में पंचायत के लोगों ने एक मौत का सौदा कर दिया. मौत पर पंचायत लगाते हुए इसकी

3 साल के बच्चे को पहले जान से मार डाला, फिर 8 लाख में किया सौदा - KATIHAR PANCHAYAT

Article Advertisement

3 साल के बच्चे को पहले जान से मार डाला, फिर 8 लाख में किया सौदा - KATIHAR PANCHAYAT कटिहार में पंचायत ने जमीन विवाद विवाद में हुई मौत की कीमत 8 लाख रुपये तय की. परिवार ने पैसे लेकर मामला रफा-दफा किया. कटिहार: बिहार के कटिहार में पंचायत के लोगों ने एक मौत का सौदा कर दिया. मौत पर पंचायत लगाते हुए इसकी कीमत 8 लाख रुपये लगायी गयी. मामला कटिहार के आबादपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर का है. जहां भाई-भाई के बीच भूमि विवाद में 3 वर्षीय मासूम की मौत हो गई. कटिहार में मौत का सौदा: घटना के बाद धर्मपुर पंचायत में पंच लोग बैठे और पंचायती करते हुए मामले को रफा-दफा करने को कहा गया. कहा जा रहा है कि मृतक के परिवार को 8 लाख रुपये की जमीन रजिस्ट्री देकर मामले को रफा दफा कर दिया गया है. दरअसल, पुलिस के पचड़ेबाजी से बचने के लिए दोनों पक्षों ने आपस में लेनदेन कर लिया. कटिहार में बच्चे की मौत के बाद उमड़ी भीड़ पुलिस को नहीं लगने दी भनक: आश्चर्य की बात यह है कि 8 लाख रुपये की जमीन की रजिस्ट्री के बाद लाखों की यह सौदेबाजी पंचों के बीच तय हो गई और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी. पुलिस अधिकारी का कहना है कि दोनों पक्षों ने संबंधित मामले में किसी ने भी थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया है. जमीन विवाद में मासूम की मौत: बताया जाता है कि 23 मार्च को दो भाई के बीच जमीन विवाद चल रहा था. इस बीच मो. मासूम के तीन वर्षीय बेटे मो. अयान के सिर पर लाठी से वार कर दिया गया. इस घटना में अयान गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बच्चे को आनन-फानन बेहतर उपचार के लिए पूर्णिया ले जाया गया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अयान अपने नाना के घर आया था: बताया जाता है कि अयान लगुआ पंचायत के पाचबरिया निवासी मो. मासूम का पुत्र था. घटना के बाद बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया. मासूम अयान अपने नाना के घर आया था. अयान की मौत की खबर परिजनों द्वारा पुलिस को ना देकर गांव में पंचायत को दी गई. कटिहार में बच्चे की मौत 25 मार्च को पंचायत में सौदा: 25 मार्च को धर्मपुर में पंचायत हुई. धर्मपुर पंचायत के उप सरपंच मो. मुख्तार ने बताया कि दोनों ने आपस मे सुलहनामा कर लिया. उन्होंने कहा कि मामला थाना तक नहीं पहुंचे इसलिए पंचायती कर मासूम बच्चे के माता-पिता को आठ लाख की जमीन दी गई है. "दोनों पक्षों में से किसी ने भी इस बाबत थाने में आवेदन नहीं दिया है. मामला संज्ञान में आया हैं. जिसके बाद विधि सम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं." - दुर्गा प्रसाद, अपर थानाध्यक्ष, आबादपुर  

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read