अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Pilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर डीजल और स्पेयर पार्ट्स की तस्करी, एक पकड़ाBahraich News: सीमा पर 1.135 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तारकस्टम क्लीयरेंस के इंतजार में भगवान की प्रतिमाएं 24 घंटे तक बॉर्डर पर बारिश में भीगती रहींबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारनेपाल से लाई जा रही 43.5 लीटर शराब जब्त: नरपतगंज में भारत-नेपाल सीमा पर एक तस्कर गिरफ्तार, 145 बोतलें बरामदबिहार में टीचर ट्रांसफर स्थगित, MLC चुनाव के बाद आएगी नई तारीख; निर्वाचन आयोग ने नहीं दी अनुमतिबिहार में शुक्रवार मौसम खराब रहेगा; 18 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, Bihar Hindi Newsबिहार में शुक्रवार को मौसम खराब रहेगा; 18 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का येलो अलर्टBegusarai News: दानिश आलम व पृथ्वीराज का बिहार रणजी टीम में हुआ चयनBihar News : मंदिर जाने से पहले भगवान को देना पड़ा कस्टम का हिसाब, 30 घंटे बॉर्डर पर चलती रही प्रक्रियाबिहार में छूटे नाम वोटर लिस्ट से जुड़ेंगे, SIR पर हंगामे के बीच चुनाव आयोग का फैसलाPilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर डीजल और स्पेयर पार्ट्स की तस्करी, एक पकड़ाBahraich News: सीमा पर 1.135 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तारकस्टम क्लीयरेंस के इंतजार में भगवान की प्रतिमाएं 24 घंटे तक बॉर्डर पर बारिश में भीगती रहींबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारनेपाल से लाई जा रही 43.5 लीटर शराब जब्त: नरपतगंज में भारत-नेपाल सीमा पर एक तस्कर गिरफ्तार, 145 बोतलें बरामदबिहार में टीचर ट्रांसफर स्थगित, MLC चुनाव के बाद आएगी नई तारीख; निर्वाचन आयोग ने नहीं दी अनुमतिबिहार में शुक्रवार मौसम खराब रहेगा; 18 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, Bihar Hindi Newsबिहार में शुक्रवार को मौसम खराब रहेगा; 18 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का येलो अलर्टBegusarai News: दानिश आलम व पृथ्वीराज का बिहार रणजी टीम में हुआ चयनBihar News : मंदिर जाने से पहले भगवान को देना पड़ा कस्टम का हिसाब, 30 घंटे बॉर्डर पर चलती रही प्रक्रियाबिहार में छूटे नाम वोटर लिस्ट से जुड़ेंगे, SIR पर हंगामे के बीच चुनाव आयोग का फैसला

Article Advertisement

Seemanchal

कटिहार : बीच में बिजली का खंभा, फिर भी अधिकारियों ने बना दी 1 करोड़ की सड़क, आप किधर से जाएंगे? - KATIHAR ROAD

बीच में बिजली का खंभा, फिर भी अधिकारियों ने बना दी 1 करोड़ की सड़क, आप किधर से जाएंगे? - KATIHAR ROAD बिहार के कटिहार में नीतीश कुमार की महत्वकांक्षी योजना का इस कदर मजाक बनाया गया है, जिसे देखने के बाद माथा चकरा जाएगा. कटिहार: बिहार में सड़क निर्माण से संबंधित ऐसा मामला सामने आया है, जिससे जानने के

कटिहार : बीच में बिजली का खंभा, फिर भी अधिकारियों ने बना दी 1 करोड़ की सड़क, आप किधर से जाएंगे? - KATIHAR ROAD

Article Advertisement

बीच में बिजली का खंभा, फिर भी अधिकारियों ने बना दी 1 करोड़ की सड़क, आप किधर से जाएंगे? - KATIHAR ROAD बिहार के कटिहार में नीतीश कुमार की महत्वकांक्षी योजना का इस कदर मजाक बनाया गया है, जिसे देखने के बाद माथा चकरा जाएगा. कटिहार: बिहार में सड़क निर्माण से संबंधित ऐसा मामला सामने आया है, जिससे जानने के बाद माथा चकरा जाएगा. दरअसल, इंजीनियर की लापरवाही और ठेकेदार के घोटालेबाजी के कारण सड़क सिर्फ चलने के लिए ही रह गया है. इस सड़क पर गाड़ी नहीं चल सकती. कारण तस्वीरों से साफ है. मुख्यमंत्री योजना का मजाक: मामला जिले के कुर्सेला नगर पंचायत वार्ड नंबर 5 की बतायी जा रही है. दरअसल, इस इलाके में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत एक सड़क बनायी गयी. इंजीनियर ने इस सड़क के लिए ऐसा दिमाग लगाया है कि लोगों का दिमाग खराब हो रहा है. अब लोग इस सड़क निर्माण की जांच की मांग कर रहे हैं. बीच सड़क में बिजली पोल: दरअसल, सड़क के बीचोबीच 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल है. सड़क निर्माण के दौरान इस पोल को सड़क से नहीं हटाया गया और ना ही सड़क को इससे अलग किया गया. सड़क और पोल दोनों एक ही जगह हैं. सड़क के बीच में पोल होने के कारण लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है. वाहन परिचालन में परेशानी: स्थानीय रामेश्वर बताते हैं कि इस सड़क निर्माण में भारी अनियमित्ता बरती गयी है. सड़क निर्माण में मैटेरियल भी अच्छा नहीं दिया गया है. इस कारण सड़क उखड़ रही है. बीच में पोल होने के कारण गाड़ी का आना-जाना नहीं हो रहा है. "सड़क की गुणवत्ता भी भगवान भरोसे है, क्योंकि यह बाढ़ग्रस्त इलाका है. ढलाई के साथ ही सड़कों के गिट्टी उखड़ने लगे हैं. इसकी जांच करायी जाए." -रामेश्वर, स्थानीय 930 मीटर सड़क निर्माण: दरअसल, मध्य विद्यालय पश्चिम से मैहर टोला तक लंबाई 0 .930 किलोमीटर की सड़क हैं. इसपर कालीकरण करते हुए सड़क ढाल दी गयी. सड़क के बीचोबीच करीब पांच जगहों पर बिजली के खम्भे हैं. हाईटेंशन तार गुजर रहा है. बीच सड़क पर यमदूत की तरह बिजली पोल खड़े रहने के कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है. बिजली विभाग की लापरवाही: स्थानीय लोग बताते हैं कि बीच सड़क से पोल हटाने के लिए कई बार पत्राचार भी किया गया, लेकिन विद्युत विभाग की ओर से खम्भो को नहीं हटाया गया. इधर समय सीमा के अंदर सड़क निर्माण पूरा करना था, जिसे देखते हुए ऐसा काम किया गया. इधर, जदयू विधायक ने पोल हटवाने की बात कही है. "मामला उनके संज्ञान में नहीं था. जल्द ही बीच सड़क पर से बिजली पोल हटाने का काम किया जाएगा, ताकि आवागमन सुचारू हो सके." -विजय सिंह, जेडीयू विधायक      

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read