BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयार
Seemanchal

फायर अलार्म केबिन से आ रही थी बदबू, फंसी मिली लाश, कटिहार सदर अस्पताल की बड़ी लापरवाही

Published: 24/10/2024, 9:46:13 am24 viewsSeemanchal Live

फायर अलार्म केबिन से आ रही थी बदबू, फंसी मिली लाश, कटिहार सदर अस्पताल की बड़ी लापरवाही कटिहार सदर अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है .फायर अलार्म केबिन में फंसकर अज्ञात मरीज की दर्दनाक मौत हो गई है. कटिहार: बिहार के कटिहार में सदर अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आयी है. फायर अलार्म के

फायर अलार्म केबिन से आ रही थी बदबू, फंसी मिली लाश, कटिहार सदर अस्पताल की बड़ी लापरवाही
फायर अलार्म केबिन से आ रही थी बदबू, फंसी मिली लाश, कटिहार सदर अस्पताल की बड़ी लापरवाही कटिहार सदर अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है .फायर अलार्म केबिन में फंसकर अज्ञात मरीज की दर्दनाक मौत हो गई है. कटिहार: बिहार के कटिहार में सदर अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आयी है. फायर अलार्म केबिन में फंसकर अज्ञात मरीज की दर्दनाक मौत हो गयी. आनन फानन में अस्पताल प्रबंधन ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. फायर अलार्म केबिन में फंसकर मरीज की मौत: दरअसल, पूरा मामला कटिहार सदर अस्पताल का है, जहां फायर अलार्म केबिन में व्यक्ति की फंसकर दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक कौन था और कहां का रहने वाला था , इसके बारे में अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया हैं. दो दिन पहले किसी ने कराया था भर्ती : बताया जाता है कि दो दिन पूर्व कुछ लोगों ने उक्त शख्स को सड़क पर जख्मी देखकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए थे और यहीं पर छोड़ गए थे. जिसके बाद पीड़ित को इमरजेंसी वार्ड में रखकर इलाज किया गया और फिर एक दिन बाद जब हालात में सुधार हुआ तो पीड़ित को दूसरे तले पर स्थित मेल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया. अलार्म केबिन से आ रही थी बदबू: मेल वार्ड में पीड़ित का इलाज चल रहा था. मंगलवार को जब फायर अलार्म केबिन से बदबू आयी तो इसकी जांच करायी गई तो अंदर लाश फंसी हुई देखी गई. शव को लोगों की मदद से बाहर निकाला गया. कटिहार सिविल सर्जन जितेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि पीड़ित की पहचान नहीं हो पायी है. "पूरे मामले की जानकारी नगर थाना पुलिस को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पेशेंट हिस्ट्री खंगाली जा रही है ताकि यह पता चल सके कि पीड़ित को किसने एडमिट कराया था. फिलहाल , पूरे मामले के जांच के आदेश दे दिए गए हैं."- जितेंद्र नारायण सिंह, कटिहार सिविल सर्जन

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read