अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Seemanchal

आयुक्त राजेश कुमार ने कटिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा की

कटिहार: अर्हता तिथि 01 जुलाई 2025 के आधार पर निर्वाचक सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 की समीक्षा मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार द्वारा की गई। वे इस क्रम में निर्वाचक सूची प्रेक्षक के रूप में अपने प्रथम भ्रमण पर कटिहार पहुंचे। जनप्रतिनिधियों और दलों से बैठक आयुक्त ने सबसे पहले जनप्रतिनिधियों ए

आयुक्त राजेश कुमार ने कटिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा की

Article Advertisement

कटिहार: अर्हता तिथि 01 जुलाई 2025 के आधार पर निर्वाचक सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 की समीक्षा मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार द्वारा की गई। वे इस क्रम में निर्वाचक सूची प्रेक्षक के रूप में अपने प्रथम भ्रमण पर कटिहार पहुंचे।

Article Advertisement

जनप्रतिनिधियों और दलों से बैठक आयुक्त ने सबसे पहले जनप्रतिनिधियों एवं सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष, सचिव और प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसके बाद स्थानीय विकास भवन के सभा कक्ष में कटिहार, प्राणपुर और मनिहारी विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत चल रहे पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की। सुप्रीम कोर्ट आदेश पर समीक्षा समीक्षा के दौरान आयुक्त ने सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद प्रारूप मतदाता सूची से हटाए गए नामों की स्थिति पर जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि आदेश के आलोक में हटाए गए सभी मतदाताओं के नाम कारण सहित सार्वजनिक कर दिए गए हैं। कोई भी मतदाता अपना नाम देख सकते हैं और कारण जान सकते हैं। दावा-आपत्ति की स्थिति आयुक्त ने दावा और आपत्ति की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्ध कार्रवाई बेहद ज़रूरी है ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न छूटे। बैठक में मौजूद अधिकारी और नेता समीक्षा बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा , अपर समाहर्त्ता बिनोद कुमार , उप विकास आयुक्त अमित कुमार , उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार पासवान सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। वहीं जनप्रतिनिधियों में प्राणपुर विधायक निशा सिंह, बरारी विधायक विजय सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान के साथ-साथ भाजपा, कांग्रेस, जदयू, बसपा, लोसपा और आप पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हुए। इसके अलावा सभी संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ पर्यवेक्षक और बीएलओ भी उपस्थित थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read