अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Seemanchal

Katihar -- गंगा और महानंदा में पानी बढ़ने से लोग भयभीत

गंगा और महानंदा में पानी बढ़ने से लोग भयभीत कटिहार, एक संवाददाता। महानंदा और गंगा नदी में उफान आ गया है। इससे गांव के लोग फिर से बाढ़ की चिंता से परेशान हो उठे हैं। महानंदा नदी का जलस्तर में पिछले घंटे में न्यूनतम 40 सेमी और अधिकतम 85 सेमी का जलस्तर बढ़ गया है। तेज रफ्तार से पानी बढ़ने के कारण नदी आजमनग

Katihar -- गंगा और महानंदा में पानी बढ़ने से लोग भयभीत

Article Advertisement

गंगा और महानंदा में पानी बढ़ने से लोग भयभीत कटिहार, एक संवाददाता। महानंदा और गंगा नदी में उफान आ गया है। इससे गांव के लोग फिर से बाढ़ की चिंता से परेशान हो उठे हैं। महानंदा नदी का जलस्तर में पिछले घंटे में न्यूनतम 40 सेमी और अधिकतम 85 सेमी का जलस्तर बढ़ गया है।

Article Advertisement

तेज रफ्तार से पानी बढ़ने के कारण नदी आजमनगर, धबौल, कुर्सेल में खतरे के निशान को पार कर गया है। वहीं झौआ, बहरखाल, दुर्गापुर और गोविंदपुर में चेतावनी स्तर को पाकर लाल निशान को छुने को आतुर है। अभियंता की माने तो महानंदा का जलस्तर 36 घंटे में करीब 200 सेमी बढ़ गया है। कटाव तेज होने से घर-द्वार तोड़ने लगे हैं लोग: गंगा का कटाव अमदाबाद प्रखंड के झब्बू टोला, बबला बन्ना में कटाव तेज होने से नदी किनारे रहने वाले लोग घर-द्वार तोड़कर ऊंचे स्थान पर भागने लगे हैं। सरकारी स्कूल के पास कटाव तेज होने से स्कूल के शिक्षक स्कूल को खाली करा दिये हैं। ग्रामीणों में मो. अरमान की माने तो गंगा का कटाव को देखने से लगता है कि कभी भी स्कूल नदी में समा जाएगी। कदवा, प्राणपुर, आजमनगर और प्राणपुर के नीचले इलाके में फैला नदी का पानी: दो दिनों में महानंदा का पानी 2 मीटर ऊपर हो गया है। इससे नदी का पानी कदवा, प्राणपुर, आजमनगर, प्राणपुर और अमदाबाद के निचले इलाके में फैलने लगा है। वहीं कई जगहों पर रुक-रुक कर कटाव हो रहा है। लोगों ने राहत अभियान चलाने की मांग की।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read