अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

Seemanchal

Katihar:- न शिलान्यास न उद्घाटन 12 जगहों पर धंसी सड़क

कटिहार, निज प्रतिनिधि। कटिहार पूर्णिया एनएच 131ए पथ से मेडिकल कॉलेज टेम्पो स्टैंड तक जानेवाली सड़क एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर धंस गई है। विडंबना यह है कि 1770 फीट लम्बी इस सड़क का न तो विधिवत शिलान्यास हुआ और न ही उदघाटन। गौरतलब है कि इस सड़क मेडिकल कॉलेज जाने के लिए प्रमुख रास्ता है। इस सड़क का निर्मा

Katihar:- न शिलान्यास न उद्घाटन 12 जगहों पर धंसी सड़क

Article Advertisement

कटिहार, निज प्रतिनिधि। कटिहार पूर्णिया एनएच 131ए पथ से मेडिकल कॉलेज टेम्पो स्टैंड तक जानेवाली सड़क एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर धंस गई है। विडंबना यह है कि 1770 फीट लम्बी इस सड़क का न तो विधिवत शिलान्यास हुआ और न ही उदघाटन। गौरतलब है कि इस सड़क मेडिकल कॉलेज जाने के लिए प्रमुख रास्ता है। इस सड़क का निर्माण 2002 में तत्कालीन राज्य सभा सांसद मंगलीलाल मंडल के फंड से कराया गया था। कई जगहों पर सड़क धंसने से लोगों में दहशत: 1770 फीट पीसीसी सड़क में एक दर्जन से अधिक जगहों पर सड़क धंस जाने से लोगों के बीच दहशत का माहौल है। धंसने के कारण सड़क पर दरार आ चुकी है। कई राहगीर रात में इस पर ठेस लने के कारण चोटिल भी हो चुके हैं। नाला विहीन सड़क होने से बहती है गंदगी: उक्त सड़क किनारे बसे दर्जनों लोगों का कहना है कि नाला विहीन सड़क बना दिये जाने से घर से निकलनेवाले गंदा पानी दूसरे के खेतों में बहाने की मजबूरी बनी हुई है। या फिर घर के पीछे या सामने गढ्ढा कर पानी संग्रहण को विवश हैं। जिससे जलजनित बीमारी की संभावना से सहमे हुए हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि निगम क्षेत्र का वार्ड नम्बर एक में पड़ता है। लेकिन सुविधा के नाम पर केवल कर वसूली जाती है। उनलोगों ने बताया कि सड़क किनारे नाला निर्माण के लिए नगर निगम को लिखित आवेदन दिया गया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read