अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Entertainment

दिवाली पार्टी में विक्की-कैटरीना ने अफवाहों को दी हवा

दिवाली पार्टी में विक्की-कैटरीना ने अफवाहों को दी हवा इस समय इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को बिग बी की दिवाली पार्टी से साथ-साथ बाहर निकलते देखा जा सकता है। द टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि ये दोनों पार्टी से बाहर साथ में निकले, लेकिन इसके

दिवाली पार्टी में विक्की-कैटरीना ने अफवाहों को दी हवा

Article Advertisement

दिवाली पार्टी में विक्की-कैटरीना ने अफवाहों को दी हवा इस समय इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को बिग बी की दिवाली पार्टी से साथ-साथ बाहर निकलते देखा जा सकता है। द टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि ये दोनों पार्टी से बाहर साथ में निकले, लेकिन इसके बाद दोनों अपनी-अपनी गाड़ी से रवाना होकर चल दिए।

Article Advertisement

अपने-अपने रास्ते जाने से पहले दोनों ही कलाकारों ने मीडिया के कैमरे को देख पोज भी दिया। ऑनलाइन छाई इन तस्वीरों में दोनों ही ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। विक्की जहां सफेद कुर्ता-पायजामा पहने दिख रहे हैं, वहीं कैटरीना घाघरा-चोली में नजर आ रही हैं। पिछले कुछ समय से यह चर्चा जोरों पर है कि विक्की और कैटरीना फिलहाल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों के करीबी सूत्रों के मुताबिक, दोनों अभी पूरी तरह से सिंगल हैं और एक-दूजे को डेट नहीं कर रहे हैं। कुछ वक्त पहले इस अफवाह को उस वक्त और भी हवा मिली जब खबरें आईं कि जल्द ही ये दोनों साथ में किसी फिल्म में काम कर सकते हैं। हालांकि इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, विक्की और कैटरीना सिंगल हैं, पार्टी में से दोनों के इस तरह से साथ में निकलने से यह चर्चा फिर से शुरू हो गई।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read