अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Politics

स्विस राजदूत ने केजरीवाल से मुलाकात की

स्विट्जरलैंड के राजदूत राफ हैक्नर ने मंगलवार को यहां दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।     दिल्ली सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने केंद्रशासित प्रदेश में कोविड-19 संकट से मुकाबला करने के लिए सरकार के प्रयासों के बारे में भी चर्चा की। स्विस राज

स्विस राजदूत ने केजरीवाल से मुलाकात की

Article Advertisement

स्विट्जरलैंड के राजदूत राफ हैक्नर ने मंगलवार को यहां दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।     दिल्ली सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने केंद्रशासित प्रदेश में कोविड-19 संकट से मुकाबला करने के लिए सरकार के प्रयासों के बारे में भी चर्चा की।

Article Advertisement

स्विस राजदूत ने दिल्ली सरकार के प्रयासों की सराहना की। केजरीवाल ने ट्वीट किया, "भारत में स्विस राजदूत राफ हैक्नर के साथ सार्थक मुलाकात हुयी और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए दिल्ली के प्रयासों को साझा किया। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उन्होंने दिल्ली के अभिनव कोविड प्रबंधन की सराहना की।’’ बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि किस प्रकार दिल्ली सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए काम किया कि शहर में जब महामारी चरम पर थी तब भी कोविड मरीजों के लिए "बेड की कमी नहीं थी।’ केजरीवाल ने एक मोबाइल एप्लिकेशन शुरू करने की भी बात की जिससे अस्पतालों में बेड की उपलब्धता का पता लगाया जा सकता है। मुलाकात के दौरान, मुख्यमंत्री ने राजदूत को स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन प्रणाली जल्द लागू करने की अपनी सरकार की योजना के बारे में भी बताया। इसमें दिल्ली के लोगों को एक स्वास्थ्य कार्ड मिलेगा जिसमें उनका पूरा चिकित्सा इतिहास होगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read