BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयार
Politics

केजरीवाल ने कोविड-19 महामारी से लड़ाई लड़ने वाले भारतीय चिकित्सकों को भारतरत्न देने की मांग की

Published: 5/7/2021, 8:15:47 am181 viewsSeemanchal Live

केजरीवाल ने कोविड-19 महामारी से लड़ाई लड़ने वाले भारतीय चिकित्सकों को भारतरत्न देने की मांग की नयी दिल्ली, चार जुलाई (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार इस साल उन सभी चिकित्सकों, नर्सों और पैरामेडिक्स को दिया जाना चाहिए जिन्होंने कोविड-19

केजरीवाल ने कोविड-19 महामारी से लड़ाई लड़ने वाले भारतीय चिकित्सकों को भारतरत्न देने की मांग की
केजरीवाल ने कोविड-19 महामारी से लड़ाई लड़ने वाले भारतीय चिकित्सकों को भारतरत्न देने की मांग की नयी दिल्ली, चार जुलाई (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार इस साल उन सभी चिकित्सकों, नर्सों और पैरामेडिक्स को दिया जाना चाहिए जिन्होंने कोविड-19 महामारी के बीच लोगों की सेवा की। उन्होंने कहा कि यह उन चिकित्सकों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी जिन्होंने अपनी जान गंवाई। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ इस वर्ष ‘भारतीय चिकित्सक’ को भारत रत्न मिलना चाहिए। ‘भारतीय चिकित्सक’ का मतलब सभी चिकित्सक, नर्स और पैरामेडिक्स हैं। शहीद हुए चिकित्सकों को यह सच्ची श्रद्धांजली होगी। अपनी जान और परिवार की चिंता किए बिना सेवा करने वालों का ये सम्मान होगा। पूरा देश इससे खुश होगा।’’ भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) द्वारा मध्य जून में मुहैया कराए गए आंकड़ों के मुताबिक कुल 730 चिकित्सकों की जान कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान गई है। बिहार में सबसे अधिक 115 चिकित्सकों की कोविड-19 से मौत हुई है जबकि दिल्ली में 109, उत्तर प्रदेश में 79, पश्चिम बंगाल में 62, राजस्थान में 43, झारखंड में 39 और आंध्र प्रदेश में 38 चिकित्सकों ने महामारी से जान गंवाई है। आईएम के मुताबिक देश में कोविड-19 महामारी की पहली लहर के दौरान 748 चिकित्सकों की मौत हुई थी।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read