अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनपहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे मची तबाहीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनपहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे मची तबाही

Article Advertisement

Politics

केजरीवाल सरकार ने दिल्ली फिल्म नीति 2022 को मंजूरी दी

केजरीवाल सरकार ने दिल्ली फिल्म नीति 2022 को मंजूरी दी नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) दिल्ली सरकार ने शहर को शूटिंग और अन्य प्रोडक्शन गतिविधियों के केंद्र के तौर पर बढ़ावा देने के लिये बृहस्पतिवार को दिल्ली फिल्म नीति, 2022 को मंजूरी दे दी। इसके तहत तीन करोड़ रुपये तक की सब्सिडी देने और अंतरराष्ट्रीय फि

केजरीवाल सरकार ने दिल्ली फिल्म नीति 2022 को मंजूरी दी

Article Advertisement

केजरीवाल सरकार ने दिल्ली फिल्म नीति 2022 को मंजूरी दी नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) दिल्ली सरकार ने शहर को शूटिंग और अन्य प्रोडक्शन गतिविधियों के केंद्र के तौर पर बढ़ावा देने के लिये बृहस्पतिवार को दिल्ली फिल्म नीति, 2022 को मंजूरी दे दी। इसके तहत तीन करोड़ रुपये तक की सब्सिडी देने और अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की मेजबानी करने की बात कही गई है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में दिल्ली में 20 एकड़ भूमि पर देश का पहला ई-कचरा प्रबंधन पार्क स्थापित करने को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि नयी फिल्म नीति पर्यटन क्षेत्र व अर्थव्यवस्था के विकास और रोजगार सृजन पर केंद्रित होगी। सिसोदिया ने कहा कि नीति के तहत, फिल्म निर्माण से संबंधित विभिन्न अनुमतियों के लिए 25 से अधिक एजेंसियों के लिए 15 दिन में एक सिंगल-विंडो ई-फिल्म मंजूरी पोर्टल तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सब्सिडी के जरिए प्रोड्यूसर्स को सपोर्ट करने के लिए 50 करोड़ रुपये का 'फिल्म फंड' भी बनाया जाएगा। साथ ही, दिल्ली फिल्म कार्ड जारी किए जाएंगे और इसके धारकों को अतिरिक्त लाभ व छूट मिलेगी। सिसोदिया ने कहा, 'यह एक अत्यंत प्रगतिशील नीति है जिसका उद्देश्य न केवल फिल्म का प्रचार बल्कि समावेशी विकास और रोजगार सृजन भी होगा।' उन्होंने कहा कि इस नीति के जरिये दिल्ली वालों को दिल्ली से जोड़ने, शूटिंग स्थल के तौर पर दिल्ली के प्रचार, फिल्म, कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने व रोजगार सृजन की कोशिश की जाएगी। सिसोदिया ने कहा कि नीति विभिन्न पहलुओं के आधार पर तीन करोड़ रुपये की रियायत दी जाएगी ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read