अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

केजरीवाल ने यमुना किनारे की गणेश चतुर्थी पूजा

केजरीवाल ने यमुना किनारे की गणेश चतुर्थी पूजा नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने शुक्रवार को यहां यमुना नदी के किनारे अपने मंत्रियों के साथ गणेश चतुर्थी पर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर गायकों-शंकर महादेवन तथा सुरेश वाडेकर ने सिग्नेचर ब्रिज के पास हुए कार्यक्रम में भ

केजरीवाल ने यमुना किनारे की गणेश चतुर्थी पूजा

Article Advertisement

केजरीवाल ने यमुना किनारे की गणेश चतुर्थी पूजा नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने शुक्रवार को यहां यमुना नदी के किनारे अपने मंत्रियों के साथ गणेश चतुर्थी पर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर गायकों-शंकर महादेवन तथा सुरेश वाडेकर ने सिग्नेचर ब्रिज के पास हुए कार्यक्रम में भजन प्रस्तुत किया।

Article Advertisement

दिल्ली सरकार ने कोविड महामारी के चलते गणेश चतुर्थी के सार्वजनिक समारोहों पर रोक लगा दी थी और मुख्यमंत्री ने लोगों से सीधे प्रसारित आरती से जुड़ने की अपील की थी। केजरीवाल ने कहा था, ‘‘हम गणेश पूजन का बड़ा कार्यक्रम कर रहे हैं और मैं दिल्लीवासियों सहित सभी 130 करोड़ लोगों को हमारे साथ जुड़ने के लिए आमंत्रित करता हूं। चमत्कार होगा और हमारी मनोकामनाएं पूरी होंगी क्योंकि 130 करोड़ लोग एक साथ भगवान गणेश से प्रार्थना करेंगे।’’ पारंपरिक वस्त्र पहने मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित अन्य मंत्री थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read