केरल सरकार ने 12,076 मकान बेघर लोगों को सौंपे तिरुवनंतपुरम, 18 सितंबर (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने वाम सरकार की जीवन मिशन योजना के तहत राज्यभर में निर्मित 12,067 मकान शनिवार को लाभार्थियों को सौंप दिए।
विजयन ने कहा कि वाम सरकार ने लोगों से किया अपना वादा निभाया है।
Politics
केरल सरकार ने 12,076 मकान बेघर लोगों को सौंपे
केरल सरकार ने 12,076 मकान बेघर लोगों को सौंपे तिरुवनंतपुरम, 18 सितंबर (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने वाम सरकार की जीवन मिशन योजना के तहत राज्यभर में निर्मित 12,067 मकान शनिवार को लाभार्थियों को सौंप दिए। विजयन ने कहा कि वाम सरकार ने लोगों से किया अपना वादा निभाया है। उन्होंने कहा कि अगले

Article Advertisement
Article Advertisement
उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में पांच लाख मकानों का निर्माण किया जाएगा।
विजयन ने कहा, 'राज्य सरकार के 100-दिवसीय कार्यक्रम के तहत, हमने 12,067 मकानों का निर्माण किया है।
इसमें से 10,058 मकान राज्य में स्थानीय स्व-सरकारी निकायों की जीवन मिशन और अन्य योजनाओं, जबकि 2,009 मकान प्रधानमंत्री शहरी आवास परियोजना के तहत आते हैं।' इनमें से 7,832 मकान सामान्य समुदायों के बेघर लोगों, जबकि 3,964 मकान अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति समुदायों के लाभार्थियों के लिए हैं तथा 271 मकान मछुआरा समुदायों के बेघर लोगों के लिए हैं।
विजयन ने कहा, "जीवन मिशन के तहत किए गए पहले सर्वेक्षण में राज्य में 3.5 लाख भूमिहीन और बेघर परिवारों की पहचान की गई थी।
उनमें से ज्यादातर गरीब थे।
उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे एक मकान का मालिक होने के सपने को साकार कर सकते हैं।
हालांकि, पिछली सरकार ने उस सपने को पूरा किया।" उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में 2,62,131 मकान बनाए गए और परियोजना के लिए 8,903 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जिसमें राज्य निधि, केंद्रीय निधि, स्थानीय निकायों के शेयर और हुडको ऋण शामिल हैं।
विजयन ने कहा कि 36 आवास परिसरों के तहत 2,207 मकान निर्माणाधीन हैं और 17 अन्य परिसरों का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा।
उन्होंने एक ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान कहा, "अगले पांच वर्षों में, हम पांच लाख मकानों का निर्माण करेंगे।
हमारा लक्ष्य केरल को ऐसी जगह बनाना है जहां कोई भूमिहीन या बेघर लोग न हो।
जो पात्र हैं, उन्हें लाभ मिलेगा।"
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
