अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Politics

केरल में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या आठ हुई, लापता लोगों की तलाश जारी

केरल में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या आठ हुई, लापता लोगों की तलाश जारी कोट्टयम/इडुक्की, 17 अक्टूबर (भाषा) केरल में भारी बारिश और विनाशकारी भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर रविवार को आठ हो गयी। सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), पुलिस और अग्निशमन बल के साथ ही स्थानीय लोगों ने रविवार स

केरल में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या आठ हुई, लापता लोगों की तलाश जारी

Article Advertisement

केरल में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या आठ हुई, लापता लोगों की तलाश जारी कोट्टयम/इडुक्की, 17 अक्टूबर (भाषा) केरल में भारी बारिश और विनाशकारी भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर रविवार को आठ हो गयी। सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), पुलिस और अग्निशमन बल के साथ ही स्थानीय लोगों ने रविवार सुबह कूट्टीकल और कोक्कायार पंचायत इलाकों में बचाव अभियान शुरू किया जहां शनिवार से भारी बारिश के साथ कई भूस्खलनों के कारण 12 से अधिक लोग लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि बचाव कार्यकर्ताओं ने रविवार सुबह कूट्टीकल से चार और शव बरामद किए जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गयी है। अभी तक शवों की पहचान नहीं की गई है। कूट्टीकल से शनिवार को दो महिलाओं और एक बच्चे का शव बरामद किया गया था। शनिवार को बारिश से संबंधित एक अन्य घटना में 30 साल के एक पुरुष और एक महिला की उस समय मौत हो गयी जब इडुक्की जिले के कंजार में उनकी कार बाढ़ में बह गयी। बचाव प्रयासों के साथ समन्वय करने के लिए कोट्टयम में मौजूद राज्य के राजस्व मंत्री के. राजन ने बताया कि सरकारी एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि क्या मलबे में और लोग फंसे हुए हैं। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि कोट्टयम पहुंचे सेना के एक दल ने मलबे में लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया, ‘‘स्थानीय सूत्रों के अनुसार कुछ लोग अब भी फंसे हुए हैं। अभी भारी बारिश का कोई अनुमान नहीं है। पैंगोड सैन्य स्टेशन की मद्रास रेजीमेंट ने कूट्टीकल से चार किलोमीटर दूर कवाली गांव में बचाव अभियान शुरू किया।’’ कोच्चि में नौसेना का एक हेलीकॉप्टर राहत सामग्री के साथ पहले ही बारिश से प्रभावित इलाकों के लिए उड़ान भर चुका है। वायु सेना के दो एमआई-17 हेलीकॉप्टर पहुंच चुके हैं और एक हेलीकॉप्टर को तिरुवनंतपुरम में तैयार रखा गया है। केरल के राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकारियों ने बताया कि उत्तर केरल-कर्नाटक के तटों पर पूर्वी मध्य अरब सागर से सटे दक्षिणपूर्व में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और उन्होंने अगले 24 घंटों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने तथा कुछेक जगहों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है। मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर खोल दिए गए हैं। उन्होंने संबंधित प्राधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि शिविरों में कोविड-19 संबंधी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन किया जाए। इस बीच, इडुक्की जिले के कोक्कायार में सात लापता लोगों की तलाश चल रही है। राजन ने बताया, ‘‘इलाके तक जाने वाली सड़कें तबाह हो गयी हैं। बड़ी मुश्किलों से पंचायत अध्यक्ष और ग्राम अधिकारी रात में अपने आप वहां पहुंचे। कल रात ही सड़क संपर्क बहाल किया गया। तलाश चल रही है लेकिन अभी तक कोई मिला नहीं है।’’ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के दलों ने सुबह पथानमथित्ता जिले में जलभराव वाले इलाकों में फंसे करीब 80 लोगों को बचाया। मौसम अधिकारियों ने बताया कि इडुक्की जिले के पीरमेड में शनिवार शाम साढ़े पांच बजे तक 24 सेंटीमीटर तक बारिश हुई।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read