केरल पर्यटन विभाग इस साल वर्चुअल तरीके से करेगा ओणम उत्सव का आयोजन : मंत्री तिरुवनंतपुरम, आठ अगस्त (भाषा) केरल के पर्यटन मंत्री पी ए मोहम्मद रियास ने रविवार को कहा कि पर्यटन विभाग कोविड-19 यात्रा पाबंदियों के मद्देनजर घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने और दुनियाभर के सभी मलयाली लोगों को एक साथ लाने के क्रम में इस साल वर्चुअल तरीके से ओणम मनाएगा।
मंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य सरकार विभिन्न जिलों में ऐसे पर्यटन स्थलों की पहचान कर घरेलू पर्यटन को पुनजीर्वित करने पर काम कर रही है जिन्हें अभी तक पहचान नहीं मिली है और उन्हें एक ऐप पर लेकर आ रही है, ताकि दुनियाभर के लोग इनसे रूबरू हो सकें।
उन्होंने कहा कि यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है क्योंकि महामारी के कारण मार्च 2020 से दिसबंर 2020 तक पर्यटन क्षेत्र को 33,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
उन्होंने कहा कि 2016 के बाद से घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या भी काफी कम रही है।
ओणम के वर्चुअल आयोजन के संबंध में मंत्री ने कहा कि इस नयी पहल के के तौर पर केरल की कला, संस्कृति, भोजन और प्रमुख पर्यटन स्थलों को दृश्यों और अन्य माध्यमों से वर्चुअल तरीके से दिखाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन 14 अगस्त को संबंधित कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
World
केरल पर्यटन विभाग इस साल वर्चुअल तरीके से करेगा ओणम उत्सव का आयोजन : मंत्री
केरल पर्यटन विभाग इस साल वर्चुअल तरीके से करेगा ओणम उत्सव का आयोजन : मंत्री तिरुवनंतपुरम, आठ अगस्त (भाषा) केरल के पर्यटन मंत्री पी ए मोहम्मद रियास ने रविवार को कहा कि पर्यटन विभाग कोविड-19 यात्रा पाबंदियों के मद्देनजर घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने और दुनियाभर के सभी मलयाली लोगों को एक साथ लाने के क्रम

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

World
US-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतरा

World
Russia-Ukraine War: लक्ष्मी मित्तल के यूक्रेन स्टील प्लांट पर रूसी मिसाइल हमला, 2 की मौत; कई घायल

World
Trump का बड़ा फैसला: South Korea के साथ सैन्य अभ्यास घटाएगा अमेरिका, Pentagon को दिया निर्देश

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


