BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयार
Sports

खेलो इंडिया के 2189 खिलाड़ियों के लिये 6.52 करोड़ रुपये जारी करेगा साइ

Published: 16/6/2022, 8:24:06 am127 viewsSeemanchal Live

खेलो इंडिया के 2189 खिलाड़ियों के लिये 6.52 करोड़ रुपये जारी करेगा साइ नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने इस साल अप्रैल से जून की अवधि के लिये खेलो इंडिया के 21 खेलों के 2189 खिलाड़ियों के लिये कुल 6.52 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इन खेलों में पैरा खेल भी शामिल हैं। साइ न

खेलो इंडिया के 2189 खिलाड़ियों के लिये 6.52 करोड़ रुपये जारी करेगा साइ
खेलो इंडिया के 2189 खिलाड़ियों के लिये 6.52 करोड़ रुपये जारी करेगा साइ नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने इस साल अप्रैल से जून की अवधि के लिये खेलो इंडिया के 21 खेलों के 2189 खिलाड़ियों के लिये कुल 6.52 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इन खेलों में पैरा खेल भी शामिल हैं। साइ ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘वार्षिक खेलो इंडिया छात्रवृत्ति योजना के तहत मान्यता प्राप्त अकादमियों में प्रत्येक आवासीय खिलाड़ी प्रशिक्षण केंद्र के लिये 6.28 लाख रुपये की वित्तीय सहायता आवंटित की गयी है। इसमें 1.20 लाख रुपये का जेब खर्चा भी शामिल है।’’ जेब खर्चा (सालाना 1.20 लाख रुपये) सीधे खिलाड़ी के बैंक खाते में स्थानांतरित कर दिया जाता है, जबकि शेष राशि खिलाड़ी के प्रशिक्षण, भोजन, आवास और शिक्षा पर खेलो इंडिया अकादमी में खर्च की जाती है जहां वह प्रशिक्षण ले रहा है। विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘इसमें खिलाड़ी के गृहनगर की यात्रा, घर पर उसका आहार शुल्क और खिलाड़ी के खर्चे भी शामिल हैं। ऐसा खेलो इंडिया प्रतिभा विकास (केआईटीडी) योजना के अनुसार किया गया है।’’

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read