दुल्हन बनने से पहले शादी के दिन हुई सम्मानित, हाथों में मेहंदी लगाकर लिया सम्मान - KHUSHBOO KUMARI OF ARARIA अररिया की खुशबू को शादी के दिन दुल्हन बनने से पहले डीएम के द्वारा सम्मानित किया गया. मेहंदी लगे हाथों से खुशबू ने सम्मान लिया. अररिया: बिहार के अररिया में जिला प्रशासन द्वारा जिले से लेकर राज्यस्तरीय उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और युवतियों को सम्मानित किया गया. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ये खास पहल की गई थी. जहां एक खिलाड़ी ने अपनी शादी के दिन हाथों में मेहंदी लगाकर सम्मान लिया है. मेहंदी लगे हाथों से खुशबू ने लिया सम्मान: सम्मान लेने वाली महिला खिलाड़ी का नाम खुशबू कुमारी है. वो शहर के नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 16 निवासी देवानंद मेहतर और गीता देवी की पुत्री हैं. खुशबू अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही थी लेकिन इससे पहले जिला प्रशासन ने उसे महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित किया. वहीं खुशबू भी शादी की रस्मों के बीच मेहंदी लगे हाथों से सम्मान लेने पहुंची थी. खुशबू ने इस खेल में लाया है मेडल: सम्मान लेने के बाद खुशबू ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है. इसे वो अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखती हैं. उन्होंने इसका श्रेय अपने माता पिता और भाईयों को दिया है. बता दें कि उत्तराखंड में आयोजित थांग-ता मार्शल आर्ट में खुशबू ने मेडल जीता है, जिसके लिए उन्हें जिला प्रशासन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मानित किया गया. "बीते चार जनवरी को उत्तराखंड में आयोजित थांग-ता मार्शल आर्ट में मैं खेलने गयी और वहां मैंने मेडल भी जीता है. इसको लेकर अंतर्राष्ट्रीय महिला में दिवस पर जिलाधिकारी अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने मुझे सम्मानित किया है." -खुशबू कुमारी, खिलाड़ी, थांग-ता मार्शल आर्ट डीएम ने बताया महिला सशक्तिकरण का उदाहरण: वहीं शादी के दिन सम्मानित हुई लड़की की कहानी ने सभी को प्रेरित किया है. डीएम अनिल कुमार ने खुशबू को सम्मानित करते हुए कहा कि यह लड़की एक प्रेरणादायक उदाहरण है. वह महिला सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान कर रही है. वहीं वहां मौजूद जिलाधिकारी अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार, डीडीसी रोजी कुमारी, डीपीआरओ सोनी कुमारी, एसडीएम अनिकेत कुमार समेत अन्य अधिकारियों खुशबू को शादी की शुभकामनाएं दी. "महिलाए प्रत्येक क्षेत्र में अपने टेंलेट का प्रयोग कर सभी जगह उत्कृष्ट कार्य रही है. इसे बढ़ावा देने के लिए हम लोगों को अपने परिवार से शुरुआत करनी चाहिए और अपने बच्चे-बच्चियों को समान अधिकार देना चाहिए. उसे अच्छी बाते सिखाये और उत्कृष्ट कार्य करने के लिये प्रेरित करें."- अनिल कुमार, डीएम
Article Advertisement
Seemanchal
दुल्हन बनने से पहले शादी के दिन हुई सम्मानित, हाथों में मेहंदी लगाकर लिया सम्मान - KHUSHBOO KUMARI OF ARARIA
दुल्हन बनने से पहले शादी के दिन हुई सम्मानित, हाथों में मेहंदी लगाकर लिया सम्मान - KHUSHBOO KUMARI OF ARARIA अररिया की खुशबू को शादी के दिन दुल्हन बनने से पहले डीएम के द्वारा सम्मानित किया गया. मेहंदी लगे हाथों से खुशबू ने सम्मान लिया. अररिया: बिहार के अररिया में जिला प्रशासन द्वारा जिले से लेकर राज
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
