गला दबाकर पत्नी की हत्या करने पर पति को उम्रकैद परिजनों ने दर्ज करायी थी प्राथमिकी अररिया. न्यायमंडल अररिया के जिला सत्र न्यायाधीश हर्षित सिंह की अदालत ने शुक्रवार को भरी अदालत में पत्नी की हत्या करने का मामला प्रमाणित होने जिले के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के सहसमल घूरघूरा के रहनेवाले सीएसपी संचालक 32 वर्षीय सतीश पासवान पिता स्व प्रवीण पासवान को उम्रकैद की सजा सुनाई है. जिला जज श्री सिंह ने यह सजा ताराबाड़ी थाना कांड संख्या 69/2021 से संदर्भित मुकदमा संख्या एसटी 330/21 में सुनाया है. विशेष जानकारी देते हुए सरकार की ओर से लोक अभियोजक (पीपी) लक्ष्मीनारायण यादव ने बताया कि आरोपी सीएसपी संचालक है. वो अपने पैतृक गांव सहसमल घूरघूरा में रहकर सीएसपी का काम करता था. सहसमल घूरघूरा की ही रहनेवाली खुशबू कुमारी का आरोपी के सीएसपी में आना जाना होने लगा. सीएसपी में आने जाने के क्रम में खुशबू कुमारी व आरोपी सतीश पासवान के बीच निकटता बढ़ने लगा. पूर्व से शादीशुदा होते हुए भी प्रेमवश आरोपी ने खुशबू कुमारी से दूसरी शादी कर ली. इस शादी से जहां खुशबू कुमारी के परिजन नाराज चल रहे थे. वहीं आरोपी सतीश पासवान की पहली पत्नी उमा देवी भी घर छोड़कर मायके चली गयी थी. इधर पहली जून 2021 को आरोपी सतीश पासवान के आश्वासन पर की सारी संपत्ति उमा देवी के नाम कर देंगे. इस शर्त पर पहली पत्नी उमा देवी आरोपी के घर आ गई. जबकि ठीक दूसरे दिन अहले सुबह जब खुशबू कुमारी अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो आरोपी व आरोपी के परिजन ने खुशबू कुमारी के कमरा का कुंडी तोड़कर अंदर गया तो पाया कि खुशबू कुमारी बांस की बल्ली पर लटकी हुई है. हालांकि खुशबू कुमारी के परिजन मायानंद मंडल ने सूचक बनकर आरोपी सतीश पासवान पर आरोप लगाया कि आरोपी ने अपनी दूसरी पत्नी की हत्या अन्य अभियुक्तों के साथ मिलकर गला दबाकर कर दिया है. कोर्ट में सभी गवाहों ने घटना का पूर्ण समर्थन किया. गवाहों के बयान से संतुष्ट होकर न्यायालय के न्यायाधीश हर्षित सिंह ने सीएसपी संचालक आरोपी पति सतीश पासवान को दोषी करार दिया. सजा के बिंदू पर सरकार की ओर से लोक अभियोजक (पीपी) लक्ष्मीनारायण यादव ने ऐसे जघन्य अपराध करने के लिए आरोपी को फांसी देने की प्रार्थना की. जबकि बचाव पक्ष से वरीय अधिवक्ता देबू सेन ने आरोपी की कम उम्र को देखते हुए कम से कम सजा देने की गुहार लगायी. दोनों पक्षो की दलीलें सुनने के बाद जिला सत्र न्यायाधीश हर्षित सिंह ने आरोपी की सजा मुकर्रर की.
Article Advertisement
Seemanchal
गला दबाकर पत्नी की हत्या करने पर पति को उम्रकैद परिजनों ने दर्ज करायी थी प्राथमिकी
गला दबाकर पत्नी की हत्या करने पर पति को उम्रकैद परिजनों ने दर्ज करायी थी प्राथमिकी अररिया. न्यायमंडल अररिया के जिला सत्र न्यायाधीश हर्षित सिंह की अदालत ने शुक्रवार को भरी अदालत में पत्नी की हत्या करने का मामला प्रमाणित होने जिले के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के सहसमल घूरघूरा के रहनेवाले सीएसपी संचालक 32

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
