अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

Kisanganj:- सारथी रथ सभी प्रखंड में परिवार नियोजन को लेकर करेगा जागरूक

जिले में मिशन परिवार विकास अभियान के तहत परिवार नियोजन पखवाड़ा 5 सितंबर से शुरू होकर 24 सितंबर तक आयोजित होगा । ठाकुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार एवं बीएचएम बसंत कुमार ने अस्पताल परिसर में ई-रिक्शा (सारथी रथ) को रवाना कर इस पखवाड़े में जागरूकता अभियान की शुर

Kisanganj:- सारथी रथ सभी प्रखंड में परिवार नियोजन को लेकर करेगा जागरूक

Article Advertisement

जिले में मिशन परिवार विकास अभियान के तहत परिवार नियोजन पखवाड़ा 5 सितंबर से शुरू होकर 24 सितंबर तक आयोजित होगा । ठाकुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार एवं बीएचएम बसंत कुमार ने अस्पताल परिसर में ई-रिक्शा (सारथी रथ) को रवाना कर इस पखवाड़े में जागरूकता अभियान की शुरुआत की गयी।

Article Advertisement

इसके बाद जिले के अन्य छह स्वास्थ्य संस्थानों में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर पखवाड़े की शुरुआत की जाएगी । यह पखवाड़ा दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है , जिसका 24 सितंबर को समापन होगा। इस दौरान पखवाड़े की सफलता को लेकर जिले भर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर सामुदायिक स्तर पर लोगों को जागरूक और योग्य दम्पति को परिवार नियोजन के साधन को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ताकि एक भी योग्य लाभार्थी पखवाड़े की सुविधा से वंचित नहीं रहे और अधिकाधिक लाभार्थी लाभान्वित हो सके। 11 सितंबर तक चलेगा सघन दम्पति संपर्क पखवाड़ा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया, 5 से 24 सितंबर तक जिले भर में मिशन परिवार विकास अभियान के तहत परिवार नियोजन पखवाड़ा का आयोजन होगा। इस दौरान 5 से 11 सितंबर तक जिले भर में सघन दम्पति संपर्क पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत सामुदायिक स्तर पर लोगों को जागरूक और योग्य दम्पति को परिवार नियोजन के साधन को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जबकि, 12 से 24 सितंबर तक जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में परिवार नियोजन शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत योग्य लाभार्थियों को महिला बंध्याकरण और पुरुष नसबंदी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read