अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

kisanganj:- खाद्य सामग्री की तस्करी के आरोप में दो धराए

खाद्य सामग्री की तस्करी के आरोप में दो धराए भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने रविवार को सीमा पर गश्ती के दौरान खाद्य सामग्री के तस्करी के आरोप में दो आरोपियों को पकड़ा है। यह कार्रवाई एसएसबी 19 वीं वाहिनी की ई कंपनी कद्दुभिट्ठा और सालबारी बीओपी के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से उस वक्त की गई

kisanganj:- खाद्य सामग्री की तस्करी के आरोप में दो धराए

Article Advertisement

खाद्य सामग्री की तस्करी के आरोप में दो धराए भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने रविवार को सीमा पर गश्ती के दौरान खाद्य सामग्री के तस्करी के आरोप में दो आरोपियों को पकड़ा है। यह कार्रवाई एसएसबी 19 वीं वाहिनी की ई कंपनी कद्दुभिट्ठा और सालबारी बीओपी के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से उस वक्त की गई जब दोनों आरोपी तस्करी के नियत से मैदा की बोरियों को लेकर सीमापार करने का प्रयास कर रहे थे।

Article Advertisement

तस्करी के आरोप में पकड़े गये दोनों युवकों के पास से 4 बोरी मैदा जब्त किया गया है तथा जवानों ने तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और एक साइकिल को भी जब्त किया है। आरोपियों की पहचान भगीरथ सिंह पिता धकधकू लाल सिंह साकीन दिघलबैंक, जय नारायण पिता टेन लाल साकीन सालबारी पोस्ट पदमपुर रूप में की गई है। जानकारी देते हुए जवानों ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े दस बजे के करीब बॉर्डर पीलर पीलर संख्या 125/03 के समीप से एक बाइक सवार और दूसरा साइकिल सवार व्यक्ति बोरियों को लादे भारतीय क्षेत्र से नेपाल की तरफ जा रहा था। तभी जवानों ने दोनों को रोकते हुए उसके पास से बोरियों की तलाशी ली तो भारी मात्रा में मैदा बरामद हुआ। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे जब्त कर लिया गया। जब्त समानों को ठाकुरगंज कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read