अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

संयुक्त प्रयास से रुकी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की शादी

किशनगंज के सदर थाना अंतर्गत सिंघिया कुलामुनी पंचायत में बुधवार को एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की शादी होनी थी जिसे संयुक्त प्रयास से रोका गया। विवाह जन निर्माण केंद्र, चाइल्ड हेल्पलाइन किशनगंज की टीम और जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से यह सामाजिक कुप्रथा टल गई, जिससे बालिका का भविष्य अंधकार में जान

संयुक्त प्रयास से रुकी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की शादी

Article Advertisement

किशनगंज के सदर थाना अंतर्गत सिंघिया कुलामुनी पंचायत में बुधवार को एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की शादी होनी थी जिसे संयुक्त प्रयास से रोका गया। विवाह जन निर्माण केंद्र, चाइल्ड हेल्पलाइन किशनगंज की टीम और जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से यह सामाजिक कुप्रथा टल गई, जिससे बालिका का भविष्य अंधकार में जाने से बच गया।

Article Advertisement

मौके पर परिजनों को बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों और बाल विवाह से होने वाले मानसिक, शारीरिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से समझाया गया। परिवार ने बात मानते हुए शादी स्थगित करने का लिखित आश्वासन दिया। सदर अंचल अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि नाबालिग विवाह से शिक्षा का अधिकार, बच्चों का विकास और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है, साथ ही समाज पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। मौके पर संस्था के सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद जफर अंजुम, सबीह अनवर, चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपरवाइजर अब्दुल कय्यूम, अंजू कुमारी, स्थानीय पंचायत समिति सदस्य और पुलिस बल मौजूद रहे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read