अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Seemanchal

'बुझता हुआ दीपक है कांग्रेस' : किशनगंज में गरजे केंद्रीय मंत्री, बोले-प्रतिबंध लगाने वाले खुद समाप्त हो जायेंगे

किशनगंज : दीपक बुझने से पहले फड़फड़ता है उसी तरह कांग्रेस पार्टी का भी अंतिम समय आ चुका है और वह फड़फड़ा रही है।यह कहना है एक दिवसीय दौरे पर किशनगंज पहुंचे केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का। दरअसल शहर के खगड़ा कालू चौक पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के द्वारा आयोजित काली मंदिर में आरती कार्यक्रम के प

'बुझता हुआ दीपक है कांग्रेस' : किशनगंज में गरजे केंद्रीय मंत्री, बोले-प्रतिबंध लगाने वाले खुद समाप्त हो जायेंगे

Article Advertisement

किशनगंज : दीपक बुझने से पहले फड़फड़ता है उसी तरह कांग्रेस पार्टी का भी अंतिम समय आ चुका है और वह फड़फड़ा रही है।यह कहना है एक दिवसीय दौरे पर किशनगंज पहुंचे केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का। दरअसल शहर के खगड़ा कालू चौक पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के द्वारा आयोजित काली मंदिर में आरती कार्यक्रम के पश्चात मीडिया से बात करते हुए चौधरी ने कांग्रेस पार्टी और आरजेडी को आड़े हाथों लिया।

Article Advertisement

उन्होंने कहा की बजरंगदल पर प्रतिबंध लगाने की सोच रखने वालो को भगवान सद्बुद्धि दें यही वो प्रार्थना करते हैं । चौधरी ने कहा की बजरंगदल और विश्व हिंदू परिषद एक राष्ट्रवादी संगठन है और इस पर प्रतिबंध लगाने की सोच रखने वाले खुद समाप्त हो जायेंगे। चौधरी ने कर्नाटक में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के द्वारा इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ साथ सभी क्षेत्रों में विकास कार्य किया गया है लेकिन कांग्रेस पार्टी के द्वार तुष्टिकरण की नीति को बढ़ावा दिया जा रहा है जिसे देश की जनता समझ चुकी है और कांग्रेस पार्टी को कर्नाटक की जनता करारा जवाब देगी । चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा की बिहार में विधि व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है । उन्होंने कहा की बांग्लादेशी घुसपैठ ,अपराध चरम पर है और आगामी चुनावों में बिहार में भी भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी । चौधरी ने बाबा बागेश्वर धाम के बिहार आगमन पर चल रही राजनीति पर भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय जनता दल पर जोरदार निशाना साधा और कहा कि यह लोग तुष्टिकरण की राजनीति करना चाहते हैं लेकिन देश की जनता समझदार है । चौधरी ने आरएसएस की तर्ज पर मंत्री तेज प्रताप के द्वारा बनाए गए डीएसएस को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की ये एक पार्टी विशेष के मोर्चा की तरह है और चंदा वसूली का काम इसके जरिए तेजप्रताप करेंगे ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read