अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

मवेशी व्यापारी से बाइक अपराधियों ने साढ़े छह लाख रूपये लूटे

मवेशी व्यापारी से बाइक अपराधियों ने साढ़े छह लाख रूपये लूटे रामगंज-डांगीपोखर पक्की सड़क के पानबाड़ा गांव के समीप का है. जहां मंगलवार की चार बजे दो बाईक पर सवार चार अपराधी पिस्टल की नोंक पर मवेशी व्यापारी से साढ़े छह लाख रुपये लूट कर बंगाल की तरफ भाग निकले. पोठिया(किशनगंज).पुलिस को चुनौती देकर बदमाशों न

मवेशी व्यापारी से बाइक अपराधियों ने साढ़े छह लाख रूपये लूटे

Article Advertisement

मवेशी व्यापारी से बाइक अपराधियों ने साढ़े छह लाख रूपये लूटे रामगंज-डांगीपोखर पक्की सड़क के पानबाड़ा गांव के समीप का है. जहां मंगलवार की चार बजे दो बाईक पर सवार चार अपराधी पिस्टल की नोंक पर मवेशी व्यापारी से साढ़े छह लाख रुपये लूट कर बंगाल की तरफ भाग निकले. पोठिया(किशनगंज).पुलिस को चुनौती देकर बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. पूरा मामला थाना क्षेत्र के रामगंज-डांगीपोखर पक्की सड़क के पानबाड़ा गांव के समीप का है. जहां मंगलवार की चार बजे दो बाईक पर सवार चार अपराधी पिस्टल की नोंक पर मवेशी व्यापारी से साढ़े छह लाख रुपये लूट कर बंगाल की तरफ भाग निकले.   पीड़ित मवेशी व्यापारी मो.फैजान ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के जालमिलिक गांव का बताया जा रहा है. पीड़ित के अनुसार पानबाड़ा एवं भेंगलीभीठा के बीच बांसझाड़ के पास पक्की सड़क पर बदमाशों ने बांस को गिराकर पहले व्यापारी का बाइक रोक दिया,फिर कनपट्टी पर बंदूक सटाकर बुरी तरह मारपीट करते हुए रुपये छीन कर भाग निकले. इस दौरान दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने एक राउंड फायरिंग भी की. घटना स्थल से पुलिस ने एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. पुलिस को सूचना मिलने पर निःवर्तमान थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार,सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह एवं एसडीपीओ-टू मंगलेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है.   इधर वरीय पुलिस पदाधिकारी के द्वारा टीम गठित कर पश्चिम बंगाल के रामगंज की सीमा पर स्थित कई दुकानों में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है. पुलिस का दावा है कि अपराधकर्मी जल्द ही गिरफ्त में होंगे. पीड़ित व्यापारी मो फैजान ने बताया कि मंगलवार को रामगंज हाट में मवेशियों की बिक्री के बाद नगदी छह लाख पचास हजार रुपये लेकर इस रास्ते से जालमिलिक ठाकुरगंज अपने घर जा रहे थे. कि इसी बीच दो बाइक पर सवार चार युवक बंगाल सीमा रामगंज से उनकी रैकी कर पीछा कर रहे थे.   पीड़ित ने बताया कि जब वह रामगंज बाजार से निकले तो एक युवक ने उनका मोबाइल नंबर लिया और पूरे रास्ते उन्हें फोन कर डिस्टर्ब करता रहा. वह जैसे ही पानबाड़ा एवं भेंगलीभीठा गांव के समीप बांसझाड़ के पास पहुंचे तो बदमाशों ने पक्की सड़क पर बांस गिराकर उनके बाइक को रोक दिया तथा पिस्टल की बट से माथे पर वार कर उन्हें लहूलुहान करते हुए जमीन पर गिरा दिया तथा बैंग में रखे छह लाख पचास हजार लेकर बंगाल की ओर भाग निकले

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read