अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Seemanchal

Kishanganj:- साध्वी श्री संगीत श्री जी का मंगल भावना समारोह

साध्वी श्री संगीत श्री जी का मंगल भावना समारोह जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादश अधिशास्ता युग प्रधान गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या सहज सरल साध्वी श्री संगीतश्री जी के चातुर्मास की परिसम्पन्नता के उपलक्ष में स्थानीय तेरापंथ भवन के प्रांगण में मंगल भावना समारोह आयोजन किया गया। समार

Kishanganj:- साध्वी श्री संगीत श्री जी का मंगल भावना समारोह

Article Advertisement

साध्वी श्री संगीत श्री जी का मंगल भावना समारोह जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादश अधिशास्ता युग प्रधान गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या सहज सरल साध्वी श्री संगीतश्री जी के चातुर्मास की परिसम्पन्नता के उपलक्ष में स्थानीय तेरापंथ भवन के प्रांगण में मंगल भावना समारोह आयोजन किया गया। समारोह का शुभ आरंभ मंगलगीत से हुआ। इसके बाद स्थानीय सभा के अध्यक्ष विमल दफ्तरी ने उपस्थित सभी अतिथियों के सम्मान में स्वागत भाषण दिया। इसी क्रम में साध्वी श्री मुदिता श्री जी ने अपने भाव अभिव्यक्ति को एक कहानी को माध्यम बनाकर समझाया की सुई,कैंची ,और बाल तीनों छोटी-छोटी चीजे भी किस प्रकार हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। साध्वी श्री शांति प्रभा जी ने संयोग और वियोग को जीवन का एक हिस्सा बतलाया। जहां संयोग होता है वहां सुख होता है और जहां वियोग होता है वहां दु:ख होता है , लेकिन साधु संतों के वियोग को दुख ना मानकर उनके बताए गए मार्ग को अपनाना ही सुखी जीवन का आह्वान करना होता है। साध्वी श्री कमल विभा जी ने कहा कि 2 जुलाई को हमने किशनगंज में चातुर्मासिक प्रवेश किया था, और 9 तारीख को हम यहां से गुरु आज्ञा अनुसार उत्तर प्रदेश की ओर प्रस्थान करेंगे। लेकिन 2+9 =11 होता है और यह 11 का अंक हमारे लिए बहुत ही शुभकारी रहा, क्योंकि इस चातुर्मास को धर्मसंघ के 11- 11 आचार्यों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। साध्वी श्री संगीत जी ने अपने मंगल उद्धबोधन में कहा कि जिस प्रकारह्ण बहता पानी निर्मला और रुका हुआ पानी गंदलाह्ण कहलाता है ठीक उसी प्रकार जैन साधु का चातुर्मास के पश्चात निरंतर चलते रहना ही उसे पावन बनाए रखता है, विकार से दूर रखता है, और उनके सानिध्य में आने वाला प्रत्येक प्राणी भी विकार मुक्ती के मार्ग पर अग्रसर हो जाता है। इसी क्रम में महासभा के संरक्षक डॉ. राजकरण दफ्तरी, नेपाल बिहार के उपाध्यक्ष चैनरुप दूगड़, महिला मंडल की अध्यक्षा संतोष दूगड़, युवक परिषद के अध्यक्ष अमित दफ्तरी, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष संजय बैद, दिगंबर जैन समाज के विशिष्ट श्रावक त्रिलोकचंद जैन, उपसिका शायर कोठारी, राष्ट्रीय महिला मंडल की निवर्तमान कार्यकारिणी सदस्या कांता देवी दफ्तरी, मनीष दफ्तरी, महासभा के अध्यक्ष भेरूदान भूरा, कटिहार से बुद्धमल संचेती, अररिया से अमित नाहटा , इस्लामपुर से नरेंद्र बैद, फारबिसगंज से निर्मल, महासभा के कार्यकारिणी सदस्य राजेश पटवारी, स्थानीय सभा के निवर्त्तमान अध्यक्ष पुखराज बागरेचा, वरिष्ठ श्रावक तेजकरण छाजेड़, प्रकाश बोथरा, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष दिनेश पारीक, कमल कोठारी ब्राह्मण समाज से बजरंग पारीक,श्रीमती हार्षिला छोरिया, रश्मि बैद, युवक परिषद के मंत्री दिलीप सेठिया सभी ने साध्वी श्री जी के किशनगंज धरा पर आध्यात्मिक ऊर्जा से सरोवार करने वाले चातुर्मास के बारे में अपने उदगार को साध्वी श्री जी के चरणों में समर्पित किया

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read