अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

नये कानून के तहत ई मेल से फरियादी थाने में दर्ज करवा सकेंगे प्राथमिकी, एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों व थाने की जारी की ईमेल आईडी

नये कानून के तहत ई मेल से फरियादी थाने में दर्ज करवा सकेंगे प्राथमिकी, एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों व थाने की जारी की ईमेल आईडी ईमेल के माध्यम से फरियादी अब थाने में प्राथमिकी दर्ज करवा सकेंगे. फरियादी अपने क्षेत्र के किसी भी थाने में शिकायत दर्ज करवा सकेंगे. यह व्यवस्था एक जुलाई से नए कानून के तहत ला

नये कानून के तहत ई मेल से फरियादी थाने में दर्ज करवा सकेंगे प्राथमिकी, एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों व थाने की जारी की ईमेल आईडी

Article Advertisement

नये कानून के तहत ई मेल से फरियादी थाने में दर्ज करवा सकेंगे प्राथमिकी, एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों व थाने की जारी की ईमेल आईडी ईमेल के माध्यम से फरियादी अब थाने में प्राथमिकी दर्ज करवा सकेंगे. फरियादी अपने क्षेत्र के किसी भी थाने में शिकायत दर्ज करवा सकेंगे. यह व्यवस्था एक जुलाई से नए कानून के तहत लागू होगी. किशनगंज.ईमेल के माध्यम से फरियादी अब थाने में प्राथमिकी दर्ज करवा सकेंगे. फरियादी अपने क्षेत्र के किसी भी थाने में शिकायत दर्ज करवा सकेंगे. यह व्यवस्था एक जुलाई से नए कानून के तहत लागू होगी. इसे लेकर किशनगंज पुलिस भी तैयारी में जुट गई है. जिले के सभी थानों को तकनीकी रूप से दुरुस्त किया जा रहा है. वहीं इसे लेकर किशनगंज पुलिस के द्वारा सभी 22 थानों का ईमेल आईडी जारी किया गया है. एसपी से लेकर एसडीपीओ, डीएसपी व इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस पदाधिकारियों का भी ईमेल आईडी जारी किया गया है. 22 थानों सहित कुल 35 प्रतिष्ठानों का नंबर जारी किया गया है. इस नए कानून के तहत कोई भी कही से भी प्राथमिकी दर्ज करवा सकता है. एसपी सागर कुमार ने बताया कि नए कानून के तहत आम जनता के हित में बड़ी पहल की गई है. इससे आम जनता लाभान्वित होगी. जारी ईमेल नंबर से कोई भी कही से भी शिकायत दर्ज करवा सकता है. वही इस नए कानून को सुचारू रूप से चलाए जाने को लेकर सभी 22 थानों में लगाये गए कंप्यूटर सिस्टम को पूरी तरह से दुरुस्त किया जा रहा है. इसके तहत संबंधित स्टाफ कंप्यूटर रूम में तैनात रहेगा. साथ ही कम्प्यूटर पर आने वाले संदेश पर नजर रखेगा. इसे लेकर कंप्यूटर चलाने वाले कर्मियों को भी कई आवश्यक दिशा निर्देश दियें गए हैं जिससे वे ईमेल पर आने वाले संदेश पर नजर रखेंगे ताकि जल्द से जल्द ईमेल पर संज्ञान लेते हुए आवश्यक पहल की जा सके.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read