अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

Seemanchal

बिहार के किशनगंज में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से चालक की दर्दनाक मौत

बिहार के किशनगंज में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से चालक की दर्दनाक मौत Accident News: किशनगंज के एनएच-327 ई पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि चालक स्टेयरिंग और सीट के बीच बुरी

बिहार के किशनगंज में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से चालक की दर्दनाक मौत

Article Advertisement

बिहार के किशनगंज में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से चालक की दर्दनाक मौत Accident News: किशनगंज के एनएच-327 ई पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि चालक स्टेयरिंग और सीट के बीच बुरी तरह फंस गया. Accident News: बिहार के किशनगंज जिले के एनएच-327 ई पर ठाकुरगंज आरओबी के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ. एक गिट्टी लदे ट्रक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में टक्कर मारने वाले ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के कारण हाईवे पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सामान्य कराया. ट्रक में फंसा चालक, रेस्क्यू के बाद निकाला गया शव हादसा इतना भयावह था कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक स्टेयरिंग व सीट के बीच बुरी तरह फंस गया. मौके पर पहुंची एनएचएआई की रिलीफ टीम और ठाकुरगंज पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया और शव को बाहर निकाला. मृत चालक की पहचान मो. दुरुल पिता- फजलुर, निवासी बेलवा के रूप में हुई है. तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह स्थानीय लोगों के अनुसार, गलगलिया की ओर से आ रहा गिट्टी लदा ट्रक रास्ता संकरा होने के कारण धीरे चल रहा था. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे बालू लदे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक का शरीर सीट और स्टेयरिंग के बीच फंस गया. घटना के बाद ठाकुरगंज थाना अध्यक्ष मकसूद आलम असरफी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात बहाल करवाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज भेज दिया है.  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read