अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

कांवरियों की सेवा करने अबरखा के लिए सेवा दल रवाना

कांवरियों की सेवा करने अबरखा के लिए सेवा दल रवाना डाक बम सेवा समिति बीबीगंज टेढ़ागाछ का चौथा सेवा दल सोमवारी सेवा के लिए बीबीगंज से रविवार को अबरखा कटोरिया के लिए हुए. किशनगंज. डाक बम सेवा समिति बीबीगंज टेढ़ागाछ का चौथा सेवा दल सोमवारी सेवा के लिए बीबीगंज से रविवार को अबरखा कटोरिया के लिए हुए. सेवा दल

कांवरियों की सेवा करने अबरखा के लिए सेवा दल रवाना

Article Advertisement

कांवरियों की सेवा करने अबरखा के लिए सेवा दल रवाना डाक बम सेवा समिति बीबीगंज टेढ़ागाछ का चौथा सेवा दल सोमवारी सेवा के लिए बीबीगंज से रविवार को अबरखा कटोरिया के लिए हुए. किशनगंज. डाक बम सेवा समिति बीबीगंज टेढ़ागाछ का चौथा सेवा दल सोमवारी सेवा के लिए बीबीगंज से रविवार को अबरखा कटोरिया के लिए हुए. सेवा दल में शामिल सदस्यों ने बताया कि अबरखा में शिविर लगाकर सोमवार को सेवा दल द्वारा डाक बम का सेवा करेंगे. उप प्रमुख महात्मा साह ने बताया कि सेवा में लगने वाला सामग्री ठंडा पानी,गर्म पानी,पलाश फूल का शरबत, चाय, ड्राईफ्रुट, केला, सेब, दर्दनाशक टेबलेट,विक्स, स्प्रे बाम से मालिश, ठंडा तेल,पेड़ा,पेठा इत्यादि से डाक बम सेवा समिति द्वारा सेवा किया जाएगा. यह सेवा हर सोमवार को अबरखा कटोरिया में शिविर लगाकर निःशुल्क किया जाता है. इस जत्था को सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम के ओनर एवं पूर्व चेयरमैन पवन अग्रवाल बहादुरगंज के द्बारा ठंडा पानी और लस्सी पिला कर स्वागत कर टीम को अबरखा कटोरिया के लिए रवाना किया गया. टीम के सदस्यों द्बारा अबरखा कटोरिया में पैदल चल रहे डाक बम का सेवा किया जाएगा. इस कार्य को आम जन द्वारा सराहनीय कार्य बताया जा रहा है. पूर्व चेयरमैन पवन अग्रवाल ने कहा कि सेवादल के होसलें बुलंद रहें और अपने मिशन में कामयाब बनें. सेवादल के व्यवस्थापक परमात्मा साह एवं गोपाल शर्मा ने बताया सेवा में जाने वाले सदस्यों में नारायण साह, रितेश साह, प्रभु साह, प्रमोद साह, जामनी शंकर घोष,संजय कुमार दास, रिंकू कुमार दास, मिंटूचन्द्र स्वर्णकार, मनोज कुमार पंडित, अशोक कुमार पंडित, ड्राइवर मोजीब आलम, ऑपरेटर रुपेश साह आदि शामिल हैं. महाकाल सेना की टोली बाइक से गये बाबाधाम दिघलबैंक. रविवार को गंधर्वडांगा बाजार से महाकाल सेना की टोली मोटरसाइकिल से बाबा वैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हो गयी. कांवरियों का जत्था गंधर्वडांगा पौराणिक शिव मंदिर में पूजा कर यात्रा के लिए निकला. मंदिर में पूजा के दौरान बोल बम के नारों से पूरा मंदिर में गूंज उठा. सभी कांवरियों ने मां काली का आशीर्वाद लेते हुए सफल यात्रा की कामना की. बताते चले कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंधर्वडांगा बाजार से भक्त बाबानगरी जा रहे हैं. यह जत्था सुल्तानगंज से पवित्र गंगा जल लेकर बाबा बैजनाथ को जलाभिषेक कर बाबा बसुकीनाथ में जलार्पण करेंगे. फिर राजगीर में पूजन करते हुए वापस लौटेंगे. इस कांवरिया जत्था में करीब डेढ़ दर्जन कांवरियें शामिल हैं.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read