सुरक्षा एजेंसियों के आंखों में धूल झोंक कर ट्रेन और सड़क मार्ग से हो रही गोल्ड की स्मगलिंग सिलीगुड़ी कॉरिडोर और किशनगंज के रास्ते तस्करी के विदेशी सोना के अवैध कारोबार का खेल बदस्तूर जारी है.तीन दिन पूर्व ही किशनगंज बीएसएफ और डीआरआई टीम ने लगभग डेढ़ करोड़ मूल्य के तस्करी के गोल्ड के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. सैकड़ों युवक और महिलाएं भी गोल्ड स्मगलिंग में कूरियर का कर रहे कार्य किशनगंज.सिलीगुड़ी कॉरिडोर और किशनगंज के रास्ते तस्करी के विदेशी सोना के अवैध कारोबार का खेल बदस्तूर जारी है.तीन दिन पूर्व ही किशनगंज बीएसएफ और डीआरआई टीम ने लगभग डेढ़ करोड़ मूल्य के तस्करी के गोल्ड के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है.चिकेन नेक और सिलीगुड़ी कॉरिडोर के रास्ते इस्लामपुर, किशनगंज, दालखोला, रायगंज क्षेत्र सोना तस्करी का गोल्डन प्वाइंट बन चुका है.इस इलाके में आए दिन तस्करी के सोना की बरामदगी हो रही है.इन इलाकों में रोजाना करोड़ों की सोने की स्मगलिंग होती है.भारत बांग्लादेश, भारत भूटान, भारत नेपाल की सीमा से नजदीक होने और तस्करी के सोने से मोटा मुनाफा होने के कारण इस धंधे में सैकड़ों लोग और खासकर ज्वेलरी कारोबार से जुड़े कई सफेदपोश लगे हुए हैं. इस कार्रवाई के बाद सोने की तस्करी करने वाले कई बड़े गिरोह डीआरआई और बीएसएफ की रडार पर है. दरअसल बांग्लादेश, नेपाल और भूटान में गोल्ड पर कोई टैक्स नहीं है और इन देशों में दुबई से गोल्ड की आवक होती है. वहीं भारत के बाजार से तुलना करें तो भारत से लगभग 10 प्रतिशत सस्ते में समीपवर्ती तीनों देशों में गोल्ड मिलता है. साथ ही यहां अंतरर्राष्ट्रीय बाजार भाव में सोना बिकता है.वहीं भारत में कस्टम ड्यूटी 10 प्रतिशत जुड़ जाती है. जिस कारण समीपवर्ती तीनों देशों के तुलना में भारत में गोल्ड का मूल्य 10 प्रतिशत अधिक है.अगर एक सौ ग्राम के सोने के बिस्कुट की बात करें तो अभी के बाजार मूल्य के हिसाब से भारत में लगभग 72000 रुपए दाम है,वहीं बांग्लादेश,भूटान में यह 65 हजार से कम में बिकता है. इसी फर्क के कारण सिलीगुड़ी, इस्लामपुर, किशनगंज, दलखोला, रायगंज तस्करों के लिए स्वर्ग बना हुआ है. इस कारोबार से जुड़े सूत्रों के अनुसार सिलीगुड़ी से लेकर रायगंज तक सोने की तस्करी रोजाना बड़े पैमाने पर होती है. भारत में सोना महंगा होने के कारण तस्करी का धंधा है पूरे परवान पर दूसरे देश का सोना बिना कस्टम ड्यूटी चुकाए भारत में बिकना पूरी तरह से गैरकानूनी है.किंतु किशनगंज और आसपास के इलाकों में ज्यादातर कारखानों में धड़ल्ले से यह अवैध कारोबार कई दशकों से चलता आ रहा है.सूत्रों की माने तो किशनगंज सहित रायगंज,सिलिगुड़ी, दलखोला, इस्लामपुर में स्थित कई सोना गलाने वाले कारखानों द्वारा बांग्लादेश, नेपाल और भूटान के सोने की खेप तस्कर पहुंचाते हैं. कारखानों में डिलीवरी के दो मिनट के अंदर सोने को गलाकर भारत की मुहर लगा दी जाती है.कई बार गुप्त सूचनाओं के आधार पर इन कारखानों में कस्टम विभाग के द्वारा छापामारी भी की जाती रहती है,किंतु कस्टम अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही दूसरे देश के सोने को गलाकर भारत की मुहर लगा दी जाती है.यह सारा सोना भारत की मुहर लगाने के बाद एक नंबर का हो जाता है,जिसे मालदा, कोलकाता आदि सोने की बड़ी मंडियों में खपा दिया जाता है. पूर्वोत्तर के राज्यों से स्मगल होकर आता है सोना जांच एजेंसियों के मुताबिक पहले सबसे ज्यादा तस्करी का सोना नेपाल के रास्ते आता था.अब इसका बड़ा हिस्सा चीन से म्यांमार में प्रवेश करता है. इसके बाद मांडले-कलेवा मार्ग से भारत-म्यांमार सीमा पर लाया जाता है.मणिपुर, मिजोरम व नागालैंड के दुर्गम इलाकों से यह सोना भारत पहुंचता है और फिर ट्रेन और सड़क मार्ग से एक हिस्सा सिलीगुड़ी के रास्ते इस्लामपुर किशनगंज,दालखोला, मालदा,और कोलकाता तक पहुंचता है और इसी बीच में सोना को गला कर उसे भारतीय सोना बना दिया जाता है. दूसरा स्रोत दुबई है जहां से बांग्लादेश के रास्ते भी तो नेपाल के रास्ते भी सोना भारत आता है. तस्करों के द्वारा देश के राजस्व को लगाया जा रहा है चूना एक तरफ जीएसटी चोरी पर सरकार का शिकंजा कसता जा रहा है तो दूसरी तरफ सोने की तस्करी का रैकेट मजबूत हो रहा है. सराफा कारोबारी अपने कैरियर (तस्करी की भाषा में ट्रैवलर) के जरिये तस्करी का सोना ला रहे हैं.इसमें सबसे प्रसिद्ध लेकिन महफूज रूट सिलीगुड़ी,किशनगंज कोलकाता है.
Article Advertisement
Seemanchal
सुरक्षा एजेंसियों के आंखों में धूल झोंक कर ट्रेन और सड़क मार्ग से हो रही गोल्ड की स्मगलिंग
सुरक्षा एजेंसियों के आंखों में धूल झोंक कर ट्रेन और सड़क मार्ग से हो रही गोल्ड की स्मगलिंग सिलीगुड़ी कॉरिडोर और किशनगंज के रास्ते तस्करी के विदेशी सोना के अवैध कारोबार का खेल बदस्तूर जारी है.तीन दिन पूर्व ही किशनगंज बीएसएफ और डीआरआई टीम ने लगभग डेढ़ करोड़ मूल्य के तस्करी के गोल्ड के साथ तस्कर को गिर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
सीमा पर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लैलोखर में 102 लीटर नेपाली शराब बरामद

Seemanchal
AI पर नए नियम लाने की तैयारी में केंद्र सरकार, डीपफेक और डिजिटल सुरक्षा पर रहेगा जोर

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Bihar
बिहार में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर जोर, विभागों की गतिविधियां तेज

Bihar
त्योहारों से पहले बिहार के बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारों की पसंद में आया बदलाव
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15161 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8217 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6757 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6012 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5244 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15161 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8217 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6757 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6012 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5244 views
