महिला कांस्टेबल का सिपाही पर गंदा आरोप, कहा- शादी का झांसा देकर करता था शारीरिक शोषण किशनगंज में कार्यरत महिला कांस्टेबल ने पुलिस विभाग के चालक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है. उसने कहा कि चालक सिपाही शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया. शादी की बात कहने पर बात को टाल देता था. किशनगंज जिला बल में कार्यरत महिला कांस्टेबल ने पुलिस विभाग के चालक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है. पीड़िता ने सोनू कुमार के विरुद्ध महिला थाने में मामला दर्ज करवाया है. आरोपी बेगूसराय जिले के साहबपुर कमाल का निवासी है. महिला थाने की पुलिस कांड की खोजबीन में जुट गई है. पीड़िता फिलहाल महिला थाने में पदस्थापित है. FIR में बताया गया है कि 13 वर्ष पूर्व वर्ष 2011 में पीड़िता की खगड़िया जिले में पोस्टिंग थी. विभागीय काम से महिला कांस्टेबल की जान पहचान आरोपित चालक सिपाही से हुई थी. आरोपित उसी समय से बेवजह अलग-अलग नंबरों से कॉल कर परेशान करने लगा और शादी का दवाब बनाने लगा. फरवरी 2012 में एक थाने में ड्यूटी से वापस जाने के लिए पीड़िता ने पुलिस लाइन कॉल कर वाहन मंगवाया. वाहन आरोपित सोनू लेकर आया. पानी पीकर बेहोश हो गई पीड़िता पीड़िता न चाहते हुए भी उस गाड़ी में बैठ गई. रास्ते में चालक सिपाही सोनू ने पानी पीने के लिए दिया. पानी पीकर पीड़िता बेहोश हो गयी. कुछ देर बाद जब होश आया तो उसके साथ कुछ गलत होने का एहसास हुआ. इसके बाद आरोपित सोनू ने शादी की बात कर मामले को टाल दिया. पीड़िता भी शर्म के कारण चुप रही. शादी की बात पर मारपीट करता था आरोपी इसके बाद आरोपित शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया. शादी की बात कहने पर बात को टाल देता था. यहां तक की मारपीट भी करता था. पूर्व में आरोपित सोनू के विरुद्ध एक अन्य मामले भी दर्ज हो चुके है. इस बीच पीड़िता का स्थानांतरण दूसरे जिले में हो गया. वहीं पीड़िता ने आरोपी सोनू के भाई और बहन पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. क्या कहते हैं एसपी?
इस मामले में एसपी सागर कुमार ने कहा कि हेड क्वार्टर डीएसपी को मामले की जांच का आदेश दिया गया है. यह भी जांच की जा रही है कि सरकारी कर्तव्य के दौरान ऐसी घटना घटी है या निजी मामला है. आरोप सत्य पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Article Advertisement
Seemanchal
किशनगंज: महिला कांस्टेबल का सिपाही पर गंदा आरोप, कहा- शादी का झांसा देकर करता था शारीरिक शोषण
महिला कांस्टेबल का सिपाही पर गंदा आरोप, कहा- शादी का झांसा देकर करता था शारीरिक शोषण किशनगंज में कार्यरत महिला कांस्टेबल ने पुलिस विभाग के चालक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है. उसने कहा कि चालक सिपाही शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया. शादी की बात कहने पर बात को टाल देता

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
