किशनगंज में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से शिक्षक समेत तीन की मौत - KISHANGANJ WALL COLLAPSE किशनगंज में बड़ा हादसा हो गया. दीवार गिरने से शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गयी है. घटना रविवार देर रात की है. किशनगंज: बिहार के किशनगंज में दीवार गिरने से मौत के बाद कोहराम मचा है. इस घटना में शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गयी है. घटना बहादुरगंज नगर क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार झांसी रानी चौक के पास रविवार की रात में हुई. एक व्यक्ति जख्मी है, जिसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. 'पेशाब करने के दौरान हादसा': मृतकों की पहचान मो. आलम (65), भरत कुमार (40) और मो शाहिद आलम के रूप मे हुई है. मो मुन्ना पिता इब्राहिम रहमत गंभीर रूप से जख्मी है. घटना किसी दौरान हुई इसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है. स्थानीय वार्ड पार्षद प्रिंस आजम ने बताया कि सभी रामु अग्रवाल के घर की बाउंड्री के पास पेशाब करने गए थे तभी 4 लोगों पर दीवार गिर गयी. "चारों लोग पेशाब करने के लिए गए थे. इसी दौरान बाउंड्री की दीवार लोगों पर गिर गयी. सभी उसके नीचे दब गए. तीन लोगों की मौत हो गयी है." -प्रिंस आजम, वार्ड पार्षद दो लोगों की सीएचसी में ही मौत: हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि सभी बाउंड्री के पास बैठकर ताश खेल रहे थे. इसी दौरान बाउंड्री की दीवार गिर गयी. इस घटना में चारों लोग दब गए. घटना की जानकारी मिलते ही अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आनन फानन में लोगों ने मलबा को हटाया और चारों को बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने जांच के बाद दो लोगों को मृत घोषित कर दिया. तीसरे की सदर में मौत: घायल दो लोगों को गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में भी चिकित्सकों ने तीसरे व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. संभवत: सदर अस्पताल लाने के दौरान उसकी मौत हो गयी. मो. मुन्ना का इलाज सदर अस्पतला में चल रहा है. इसकी भी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. इधर सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष बहादुरगंज निशाकान्त कुमार एसडीपीओ-1 गौतम कुमार पहुंचकर घटना की जानकारी ली. "घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जानकारी ली गयी है. घायल व्यक्ति को देखने पीएचसी पहुंच कर परिजनों से बात की. तीन लोगों की मौत हो हुई है. मृतकों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया जा रहा है. घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच होगी." -गौतम कुमार, एसडीपीओ-1 इलाज में लापरवाही का आरोप: स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि वशीकुर रहमान अंसारी ने घटना पर दुख जताया है. इसके साथ ही इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है. कहा कि अस्पताल में चिकित्सक समय से मौजूद नहीं हुए, इसलिए इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गयी. कहा कि चिकित्सा पदाधिकारी अस्पताल में नहीं रहती जिसका नतीजा है कि अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है.
Seemanchal
किशनगंज में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से शिक्षक समेत तीन की मौत - KISHANGANJ WALL COLLAPSE
किशनगंज में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से शिक्षक समेत तीन की मौत - KISHANGANJ WALL COLLAPSE किशनगंज में बड़ा हादसा हो गया. दीवार गिरने से शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गयी है. घटना रविवार देर रात की है. किशनगंज: बिहार के किशनगंज में दीवार गिरने से मौत के बाद कोहराम मचा है. इस घटना में शिक्षक समेत तीन
Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
