अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Politics

मसूरी स्थित सिविल सेवा प्रशिक्षण अकादमी में 33 प्रशिक्षु अधिकारी कोरोना से संक्रमित

नयी दिल्ली, 21 नवंबर (भाषा) मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (एलबीएसएनएए) में सिविल सेवा के 33 प्रशिक्षु अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं । इसके बाद अधिकारियों ने सभी गैर-आवश्यक विभागों को वहां बंद कर दिया है । अकादमी ने ट्वीट कर कहा, 'अकादमी में 33 प्रशिक्षु अ

मसूरी स्थित सिविल सेवा प्रशिक्षण अकादमी में 33 प्रशिक्षु अधिकारी कोरोना से संक्रमित

Article Advertisement

नयी दिल्ली, 21 नवंबर (भाषा) मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (एलबीएसएनएए) में सिविल सेवा के 33 प्रशिक्षु अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं । इसके बाद अधिकारियों ने सभी गैर-आवश्यक विभागों को वहां बंद कर दिया है ।

Article Advertisement

अकादमी ने ट्वीट कर कहा, 'अकादमी में 33 प्रशिक्षु अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं । फिलहाल अकादमी में 95 वें फाउंडेशन पाठ्यक्रम के लिये 428 प्रशिक्षु अधिकारी हैं । अकादमी कोविड—19 संक्रमण के प्रसार की श्रृंखला तोड़ने के लिये सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार हर संभव उपाय कर रहा है ।' एक अन्य ट्वीट में अकादमी ने कहा है कि अधिकारियों को उनके होस्टल तक भोजन एवं अन्य आवश्यक चीजें कर्मचारियों द्वारा मुहैया करायी जा रही हैं। ये कर्मचारी पर्याप्त सुरक्षा उपायों से सुसज्जित हैं । अकादमी के निदेशक संजीव चोपड़ा ने बताया कि अकादमी, देहरादून जिला प्रशासन एवं उत्तराखंड सरकार का स्वास्थ्य विभाग इस चुनौती से निपटने के लिये साथ मिल कर काम कर रहा है । चोपड़ा ने शनिवार को पीटीआई भाषा को बताया कि 30 नवंबर तक सभी कक्षाएं आनलाइन होंगी तथा सभी गैर-आवश्यक विffafffaभागों को बंद कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि परिसर को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया है ।Source - PTI    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read