KKR Vs MI: मैच से पहले रोहित शर्मा और अभिषेक नायर का वीडियो वायरल, केकेआर ने कर दिया डिलीट IPL 2024 KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मुकाबले से पहले रोहित शर्मा और केकेआर के सहायक कोच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि बाद में केकेआर को ये वीडियो डिलीट करना पड़ा।
IPL 2024 KKR vs MI: आईपीएल 2024 में आज 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।
ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस मैच से पहले सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और केकेआर के सहायक कोच अभिषेक नायर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में इन दोनों को काफी देर तक बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।
क्या रोहित का ये मुंबई के लिए है आखिरी सीजन?
वीडियो में फैंस सुनना चाहते थे कि आखिर इन दोनों के बीच क्या बातचीत हो रही है।
चूंकि बैकग्राउंड में काफी शोर हो रहा था तो ज्यादा साफ आवाज नहीं आई।
लेकिन कुछ-कुछ जगह आवाज साफ सुनाई दी।
इस दौरान रोहित और अभिषेक को चीजें बदलने की बातें करते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो के आखिर में रोहित को कहते हुए सुना जा सकता है कि मेरा क्या भाई मेरा तो ये आखिरी है।
हालांकि हम इस बात की पुष्टि नहीं करते हैं ऐसा सिर्फ दावा किया जा रहा है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस अब तरह-तरह के अंदाजे लगा रहे हैं।
कुछ फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए अपना ये आखिरी सीजन खेल रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित और अभिषेक नायर के इस वीडियो को केकेआर ने अपने एक्स अकाउंट पर भी शेयर किया था लेकिन कुछ देर बाद ही केकेआर ने इस वीडियो को अपने अकाउंट से हटा दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर अभी भी ये वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को एक्स पर @Iconic_Hitman नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
जिसमें इस अकाउंट के द्वारा लिखा गया है कि रोहित और अभिषेक नायर की बातचीत का साफ ऑडियो, उन्होंने ये नहीं कहा कि ये उनका आखिरी आईपीएल है।
सोशल मीडिया पर खूब चला रोहित-हार्दिक का विवाद मुंबई इंडियंस की कप्तानी इस बार हार्दिक पांड्या के हाथों में है।
जिसके बाद से सोशल मीडिया पर आए दिन रोहित और हार्दिक के विवाद की खबरे सामने आती रहती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई के कई खिलाड़ी हार्दिक की कप्तानी से खुश नहीं है।
इस सीजन हार्दिक की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा है और टीम प्लेऑफ की रेस से भी बाहर हो चुकी है।
Article Advertisement
Sports
KKR Vs MI: मैच से पहले रोहित शर्मा और अभिषेक नायर का वीडियो वायरल, केकेआर ने कर दिया डिलीट
KKR Vs MI: मैच से पहले रोहित शर्मा और अभिषेक नायर का वीडियो वायरल, केकेआर ने कर दिया डिलीट IPL 2024 KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मुकाबले से पहले रोहित शर्मा और केकेआर के सहायक कोच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि बाद में केकेआर को

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
