अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Sports

KKR vs MI : शानदार जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंची कोलकाता, हार से खत्म हुईं मुंबई की सारी उम्मीदें

KKR vs MI : शानदार जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंची कोलकाता, हार से खत्म हुईं मुंबई की सारी उम्मीदें कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली आईपीएल 2024 की पहली टीम बन गई है.   कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 में कमाल का खेल दिखाते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर ल

KKR vs MI : शानदार जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंची कोलकाता, हार से खत्म हुईं मुंबई की सारी उम्मीदें

Article Advertisement

KKR vs MI : शानदार जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंची कोलकाता, हार से खत्म हुईं मुंबई की सारी उम्मीदें कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली आईपीएल 2024 की पहली टीम बन गई है.   कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 में कमाल का खेल दिखाते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. ईडेन-गार्डेन्स में मुंबई इंडियंस के साथ खेले गए मुकाबले में केकेआर ने 18 रन से जीत दर्ज की. इसी के साथ वह IPL 2024 में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. वहीं, मुंबई के लिए ये हार काफी दर्दनाक है, क्योंकि इस हार के साथ ही प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हो गई है.   मुंबई इंडियंस 18 रन से हारी मैच मुंबई इंडियंस की टीम कोलकाता के दिए 158 रनों के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 18 रन से मैच हार गई. इस मैच को बारिश के चलते 16-16 ओवरों का कर दिया गया था. जहां, पहले बैटिंग करते हुए केकेआर ने 157 रन बनाए थे. लेकिन, मुंबई की टीम 16 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 139 के स्कोर तक ही पहुंच पाई और 18 रन से मैच गंवा बैठी. मुंबई की पारी की बात करें, तो ईसान किशन (40) के बल्ले से सबसे बड़ी पारी आई. रोहित शर्मा 19, सूर्यकुमार यादव 11, तिलक वर्मा 32, हार्दिक पांड्या 2, नेहाल वडेरा 3, नमन धिर 17 के स्कोर पर आउट हुए. वहीं अंशुल कामबोज 2 और पीयूष चावला 1 रन पर नाबाद लौटे. केकेआर ने दिया था 158 रनों का लक्ष्य मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर कोलकाता को पहले बल्लेबाजी करने बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. KKR को शुरुआत अच्छी शुरुआत नहीं मिल पाई थी. पावर प्ले में ही कोलकाता के 3 विकेट गंवा दिए थे. फिलिप सॉल्ट 6, सुनील नरेन गोल्डन डक पर और कप्तान श्रेयस अय्यर 7 रन बनाकर आउट हो गए.इसके बाद वेंकटेश अय्यर 42(21) रन बनाकर आउट हुए. नितीश राणा 33(23) रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तिलक वर्मा ने उन्हें रन आउट कर चलता कर दिया. आंद्रे रसेल 24(14), रिंकू सिंह 20(12) रन पर आउट हुए. आखिर में रमनदीप सिंह 8 गेंद पर 17 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस तरह खराब शुरुआत से उबरकर KKR ने 158 रनों का लक्ष्य दिया था. KKR ने कर लिया क्वालीफाई शनिवार को केकेआर और मुंबई के बीच खेला गया मैच काफी अहम रहा. एक ओर जहां, कोलकाता ने जीत के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वह इस सीजन अंतिम-4 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. वहीं, मुंबई अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. हालांकि, सिर्फ मुंबई ही नहीं बल्कि पंजाब किंग्स भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है.  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read