अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

कटिहार में बीजेपी नेता संजीव मिश्रा की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने की तोड़फोड़

कटिहार में बीजेपी नेता संजीव मिश्रा की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने की तोड़फोड़ बिहार के कटिहार जिले में बीजेपी नेता संजीव मिश्रा की सोमवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात बलरामपुर थाना इलाके के तेलता ओपी की है। इससे आक्रोशित होकर लोग सड़कों पर उतर आए और उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर त

कटिहार में बीजेपी नेता संजीव मिश्रा की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने की तोड़फोड़

Article Advertisement

कटिहार में बीजेपी नेता संजीव मिश्रा की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने की तोड़फोड़ बिहार के कटिहार जिले में बीजेपी नेता संजीव मिश्रा की सोमवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात बलरामपुर थाना इलाके के तेलता ओपी की है।

Article Advertisement

इससे आक्रोशित होकर लोग सड़कों पर उतर आए और उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर तोड़फोड़ कर दी। लोगों ने ब्लॉक कार्यालय को बंद करा दिया। जानकारी के मुताबिक तेलता ओपी से करीब 400 मीटर की दूरी पर ही बीजेपी नेता संजीव मिश्रा की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। संजीव मिश्रा सुबह करीब 8.30 बजे अपने घर के कमरे में बैठे हुए थे। तभी अपराधी आए और उनका मर्डर कर भाग गए। संजीव मिश्रा पूर्व जिला पार्षद भी रह चुके हैं और इलाके के जाने-माने बीजेपी नेता हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व में भी संजीव मिश्रा पर एमएलसी चुनाव के दौरान जानलेवा हमला हुआ था। उस वक्त भी उनकी हालत गंभीर हो गई थी, मगर जान बच गई थी। संजीव मिश्रा की मौत सूचना मिलने के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं उनकी हत्या की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। लोग सड़कों पर उतर आए और जमकर बवाल काटा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल अपराधियों का सुराग नहीं लग पाया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read