अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Politics

बिहार उपचुनाव: मोकामा और गोपालगंज में बिना चुनाव लड़े बीजेपी को हराने में जुटी वीआईपी, जानिए क्या है मुकेश सहनी का प्लान

बिहार उपचुनाव: मोकामा और गोपालगंज में बिना चुनाव लड़े बीजेपी को हराने में जुटी वीआईपी, जानिए क्या है मुकेश सहनी का प्लान बिहार के दो विधानसभा सीटों, मोकामा और गोपालगंज, में होने वाले उपचुनाव में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) महागठबंधन के उम्मीदवारों का समर्थन करेगी। सोमवार को यह जानकारी वीआईपी सुप्

बिहार उपचुनाव: मोकामा और गोपालगंज में बिना चुनाव लड़े बीजेपी को हराने में जुटी वीआईपी, जानिए क्या है मुकेश सहनी का प्लान

Article Advertisement

बिहार उपचुनाव: मोकामा और गोपालगंज में बिना चुनाव लड़े बीजेपी को हराने में जुटी वीआईपी, जानिए क्या है मुकेश सहनी का प्लान बिहार के दो विधानसभा सीटों, मोकामा और गोपालगंज, में होने वाले उपचुनाव में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) महागठबंधन के उम्मीदवारों का समर्थन करेगी। सोमवार को यह जानकारी वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने दी। सहनी ने कहा कि बीजेपी की नीतियों के खिलाफ उनकी पार्टी खड़ी है और महागठबंधन के उम्मीदवारों को समर्थन देकर उन्हें जिताने का काम करेगी। वीआईपी प्रमुख ने गोपालगंज और मोकामा विधानसभा उपचुनाव सीट पर वोट देने वाले मतदाताओं के नाम एक पत्र भी जारी किया है। इस पत्र में सहनी ने बताया है कि किस तरीके से उन्होंने बिहार से मुंबई जाकर खुद को स्थापित किया। पत्र में ही सहनी ने यह भी जिक्र किया है कि मुंबई में रहने के बाद भी उनका अपने राज्य के प्रति विशेष लगाव हमेशा बना रहा। मुकेश सहनी ने लिखा है कि अपने समाज के हक के लिए उन्होंने राजनीति में कदम रखा। 2019 के लोकसभा और 2020 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए सहनी ने लिखा है कि इन दोनों ही चुनाव में उन्होंने उस सर्व समाज के लोगों को टिकट दिया। सीएम नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए सहनी ने लिखा है कि उन्होंने मुझे मत्स्य एवं पशुपालन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी। मैं अपने विभाग के माध्यम से बहुत कुछ करना चाहता था लेकिन बीजेपी के षड्यंत्र के कारण पार्टी के चार विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं और मंत्रिमंडल से मुझे बर्खास्त कर दिया गया। पत्र में नगर निकाय चुनाव की चर्चा करते हुए मुकेश सहनी ने लिखा है कि बीजेपी एवं कोर्ट की मिलीभगत के कारण नगर निकाय चुनाव पर स्टे लगाया गया। उन्होंने यह भी लिखा है कि बीजेपी की नीतियों को लेकर उनकी लड़ाई जारी रहेगी और मोकामा तथा गोपालगंज विधानसभा सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशियों को जीत मिलेगी तथा यह आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के लिए ट्रेलर होगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read