Koffee With Karan Season 9 पर बड़ा अपडेट, करण जौहर के फैंस को निराश करेगी ये न्यूज करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के 9वें सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस साल शो का नया सीजन नहीं आएगा।
जी हां, करण जौहर ने इस साल शो के 9वें सीजन का लाने से मना कर दिया है।
Entertainment
Koffee With Karan Season 9 पर बड़ा अपडेट, करण जौहर के फैंस को निराश करेगी ये न्यूज
Koffee With Karan Season 9 पर बड़ा अपडेट, करण जौहर के फैंस को निराश करेगी ये न्यूज करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के 9वें सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस साल शो का नया सीजन नहीं आएगा। जी हां, करण जौहर ने इस साल शो के 9वें सीजन का लाने से मना कर दिया है। साथ ही कहा है कि इस बार

Article Advertisement
Article Advertisement
साथ ही कहा है कि इस बार के सीजन में बड़े बदलाव भी होंगे।
Koffee With Karan 9: बात अगर मनोरंजन की हो तो भई फिल्ममेकर करण जौहर इसमें कभी पीछे नहीं रहते।
फिर चाहे फिल्में हो या फिर उनका चैट शो।
करण अक्सर ही अपनी फिल्मों और चैट शो से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहते हैं।
बीते साल करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का 8वां सीजन आया था।
इस शो में बॉलीवुड सितारों ने अपनी लाइफ से जुड़े कुछ खास किस्सों को रिवील किया था, जो दर्शकों का मनोरंजन करने में हमेशा कामयाब रहे।दर्शकों को करण जौहर के इस शो के 9वें सीजन का बेसब्री से इंतजार है।
इस बीच अब करण ने शो को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
करण जौहर ने किया खुलासा दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में करण जौहर ने शो को लेकर बात करते हुए कहा कि इस साल यानी 2024 में चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का 9वां सीजन नहीं आएगा।
जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, हालांकि बॉलीवुड दीवाने इस अपडेट से मायूस हो सकते हैं, लेकिन आपको उदास होने की जरूरत नहीं है।
जी हां, क्योंकि करण जौहर ने खुलासा किया है कि साल 2025 में वो शो को एक नए फॉर्मेट में लेकर वापस आएंगे।
शो में नहीं होगा रैपिड फायर राउंड जी हां, सामने आई जानकारी के अनुसार, करण शो में बड़े बदलाव करने वाले हैं।
इतना ही नहीं बल्कि करण ने खुलासा किया है कि इस बार शो में रैपिड फायर राउंड भी नहीं होगा।
जी हां, इसके बारे में फिल्ममेकर ने बताया कि यह बहुत ज्यादा बोरिंग था कि मैं खुद स्नूज अलर्ट की तरह था।
करण ने बताया कि शो के 8वें सीजन में उन्होंने खुद से सवाल किया था कि आखिर वो ऐसा क्यों कर रहे हैं।
शो के 9वें सीजन में होंगे बदलाव इंटरव्यू के दौरान करण ने खुलासा किया कि शो में जो गेस्ट आते हैं उनके जवाबों को देखते हुए कोई हैम्पर नहीं जीत पाता और ऐसे में वो हैम्पर मुझे ही घर लेकर जाने पड़ते हैं।
करण ने बताया कि इसलिए उन्होंने शो में बदलाव करने का फैसला लिया है।
इतना ही नहीं बल्कि करण ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि कोई भी खुलकर बात करने से डरता है।
कब आएगा अगला सीजन?
इसके आगे उन्होंने कहा कि साल 2025 के सेकेंड हाफ में एक नए ‘सिंटैक्स’ के साथ चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का 9वां सीजन लाने के बारे में सोच रहा हूं।
बता दें कि साल 2004 में इस शो की शुरुआत हुई थी।
करण के इस शो के अबतक 8 सीजन आ चुके हैं।
वहीं, अब फिल्ममेकर शो का 9वां सीजन लाने की प्लानिंग कर रहे हैं।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क

Entertainment
मुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभार

Entertainment
जुहू बीच पर छठ महापर्व में पहुंचीं तमन्ना भाटिया, कहा — "भक्तों को उनकी आस्था के लिए धन्यवाद देने आई हूं

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
