अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

कोहली बीते दशक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर, तेंदुलकर और कपिल को भी सम्मान

कोहली बीते दशक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर, तेंदुलकर और कपिल को भी सम्मान लंदन, 15 अप्रैल (भाषा) भारतीय कप्तान विराट कोहली को विजडन अलमैनाक ने 2010 वाले दशक का सर्वश्रेष्ठ एक दिवसीय क्रिकेट चुना है जबकि इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स को लगातार दूसरे साल ‘ वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर ’चुना गया । बत्ती

कोहली बीते दशक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर, तेंदुलकर और कपिल को भी सम्मान

Article Advertisement

कोहली बीते दशक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर, तेंदुलकर और कपिल को भी सम्मान लंदन, 15 अप्रैल (भाषा) भारतीय कप्तान विराट कोहली को विजडन अलमैनाक ने 2010 वाले दशक का सर्वश्रेष्ठ एक दिवसीय क्रिकेट चुना है जबकि इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स को लगातार दूसरे साल ‘ वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर ’चुना गया ।

Article Advertisement

बत्तीस वर्ष के कोहली ने अगस्त 2008 में श्रीलंका के खिलाफ एक दिवसीय क्रिकेट में पदार्पण किया था । सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार कोहली ने 254 वनडे में 12169 रन बनाये हैं । विजडन ने कहा ,‘‘ पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की 50वीं सालगिरह पर हर दशक से पांच वनडे क्रिकेटरों को चुना गया है।’’ इसने अपनी वेबसाइट पर कहा ,‘‘ 1971 से 2021 के बीच हर दशक के लिये एक सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है ।कोहली को 2010 वाले दशक के लिये चुना गया ।’’ विश्व कप 2011 विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे कोहली ने दस साल में 11000 से ज्यादा रन बनाये हैं जिसमें 42 शतक शामिल हैं । सचिन तेंदुलकर को नब्बे के दशक का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया । तेंदुलकर ने 1998 में नौ वनडे शतक जमाये थे । भारत के विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव को अस्सी के दशक का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया । कपिल की कप्तानी में भारत ने 1983 विश्व कप जीता था । उन्होंने उस दशक में सर्वाधिक विकेट लिये और सबसे अधिक स्ट्राइक रेट से एक हजार से अधिक रन बनाये । स्टोक्स को लगातार दूसरे साल वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया । उन्होंने बीते साल 58 मैचों में 641 टेस्ट रन बनाये जबकि 19 विकेट लिये । आस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर और वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड को सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर चुना गया ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read