कोहली बेहतरीन कप्तानों में से एक, युगों में पैदा होता ऐसा क्रिकेटर : बीसीसीआई नयी दिल्ली, 16 जनवरी (भाषा) विराट कोहली के कप्तान पद से हटने के एक दिन बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें ‘सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक’ करार देते हुए रविवार को कहा कि यह उनका व्यक्तिगत फैसला है जिसका क्रिकेट संस्था सम्मान करती है।
Sports
कोहली बेहतरीन कप्तानों में से एक, युगों में पैदा होता ऐसा क्रिकेटर : बीसीसीआई
कोहली बेहतरीन कप्तानों में से एक, युगों में पैदा होता ऐसा क्रिकेटर : बीसीसीआई नयी दिल्ली, 16 जनवरी (भाषा) विराट कोहली के कप्तान पद से हटने के एक दिन बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें ‘सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक’ करार देते हुए रविवार को कहा कि यह उनका व्यक्तिगत फैसला है जिसका क्रिकेट

Article Advertisement
Article Advertisement
कोहली ने शनिवार को भारत के सबसे सफल कप्तान के रूप में सात साल के अपने कप्तानी करियर का अंत कर दिया था।
इससे एक दिन पहले भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका से श्रृंखला में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।
कोहली के नेतृत्व में भारत ने 68 टेस्ट मैच खेले जिनमें से 40 में उसे जीत मिली।
उनकी अगुवाई में टीम ने इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में यादगार जीत दर्ज की।
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक बयान में कहा, ‘‘विराट का भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में अपार योगदान के लिये मैं व्यक्तिगत रूप से उनका आभार व्यक्त करता हूं।
उनकी अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम ने खेल के सभी प्रारूपों में तेजी से प्रगति की।
उनका निर्णय व्यक्तिगत है और बीसीसीआई इसका पूरा सम्मान करता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह इस टीम के बहुत ही महत्वपूर्ण सदस्य बने रहेंगे और एक नये कप्तान की अगुवाई में खेलते हुए बल्लेबाजी में अपने योगदान से टीम को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
हर अच्छी चीज का अंत होता है और इसका अंत सुखद रहा।’’ बीसीसीआई के साथ कोहली के तनावपूर्ण संबंधों ने हाल ही में तब सुर्खियां बटोरी जब स्टार बल्लेबाज ने टी20 कप्तानी छोड़ दी और बाद में उन्हें एकदिवसीय कप्तान के पद से बर्खास्त कर दिया गया था।
गांगुली ने कहा था कि उन्होंने कोहली से टी20 टीम की कप्तानी नहीं छोड़ने का अनुरोध किया था, जिसका कोहली ने खंडन किया था।
कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं।
उनके बाद महेंद्र सिंह धोनी (27 जीत) और गांगुली (21 जीत) का नंबर आता है।
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा, ‘‘विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन कप्तानों में से एक रहे हैं।
एक कप्तान के रूप में उनका रिकॉर्ड और योगदान किसी से कमतर नहीं है।
उनके नेतृत्व में भारत ने 40 टेस्ट मैचों में जीत हासिल की जो इस बात का प्रमाण है कि उन्होंने कितने शानदार तरीके से नेतृत्व किया।
’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम विराट को भविष्य के लिये शुभकामनाएं देते हैं और उम्मीद करते हैं कि वह भारतीय टीम में अपना योगदान देना जारी रखेंगे।’’ कोहली के नेतृत्व में भारत ने 2018 में आस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट श्रृंखला और वेस्टंडीज में श्रृंखला जीती तथा टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल किया।
उनकी अगुवाई में टीम 2021 में पहली आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची थी।
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, ‘‘विराट जैसा क्रिकेटर युगों में एक बार पैदा होता है और भारतीय क्रिकेट भाग्यशाली है कि उसे उनके जैसा कप्तान मिला।
उन्होंने जुनून और आक्रामक अंदाज में टीम की कप्तानी की तथा देश और विदेश में भारत की कई यादगार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
हम उनके आगे के करियर के लिये शुभकामनाएं देते हैं।’’ कोहली टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक जीत दर्ज करने वाले कप्तानों की सूची में दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (53) तथा आस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (48) और स्टीव वॉ (41) के बाद चौथे स्थान पर हैं।
बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल ने कहा, ‘‘अपने कभी हार नहीं मानने के जज्बे के साथ एक कप्तान के रूप में विराट ने टीम पर सब कुछ न्योछावर कर दिया और उनका शानदार रिकॉर्ड इसकी कहानी बयां करता है।
उन्होंने कप्तान बनने पर सुनिश्चित किया कि भारत हमेशा उत्कृष्ट बनने के लिये प्रयास करे और विश्व क्रिकेट पर हावी रहे।’’ सीमित ओवरों की तरह टेस्ट क्रिकेट में भी कोहली की जगह रोहित शर्मा को कप्तान नियुक्त किया जा सकता है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, 89 पर सिमटी टीम इंडिया; मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

Sports
बिहार क्रिकेट को बड़ी खबर: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
