अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Sports

कोहली के साथ काम करने पर हेसन ने कहा, उन्हें नहीं बता सकता कि कैसे बल्लेबाजी करनी है

कोहली के साथ काम करने पर हेसन ने कहा, उन्हें नहीं बता सकता कि कैसे बल्लेबाजी करनी है मुंबई, चार मार्च (भाषा) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के क्रिकेट संचालन निदेशक माइक हेसन का मानना है कि विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को कोई बल्लेबाजी करना नहीं सिखा सकता और यह सिर्फ उन पहलुओं में इजाफा करने से जुड़

कोहली के साथ काम करने पर हेसन ने कहा, उन्हें नहीं बता सकता कि कैसे बल्लेबाजी करनी है

Article Advertisement

कोहली के साथ काम करने पर हेसन ने कहा, उन्हें नहीं बता सकता कि कैसे बल्लेबाजी करनी है मुंबई, चार मार्च (भाषा) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के क्रिकेट संचालन निदेशक माइक हेसन का मानना है कि विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को कोई बल्लेबाजी करना नहीं सिखा सकता और यह सिर्फ उन पहलुओं में इजाफा करने से जुड़ा है जो इस क्रिकेटर को पहले से पता है। वर्ष 2019 में आरसीबी से जुड़ने के बाद से हेसन ने कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे स्टार खिलाड़ियों के साथ काम किया है। कोहली जैसे खिलाड़ियों के साथ काम करने के संदर्भ में हेसन ने ‘आरसीबी पोडकास्ट’ से कहा, ‘‘निश्चित तौर पर आप उन्हें नहीं बता सकते कि बल्लेबाजी कैसे करनी है, यह अंतिम चीज होगी जो आप करोगे। यह सिर्फ इतनी सी बात है कि आपको उन पहलुओं में इजाफा करना है जो इन्हें पहले से पता है।’’ पिछले सत्र तक आरसीबी की अगुआई करने वाले कोहली को इस फ्रेंचाइजी ने अपने साथ बरकरार रखा है। इंडियन प्रीमियर लीग का आगामी सत्र मुंबई और पुणे में 26 मार्च से खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के कोच रह चुके हेसन ने कहा, ‘‘जब आप प्रतियोगिता में खेलते हो तो आप नहीं चाहते कि किसी खिलाड़ी की तकनीक को लेकर अनिश्चितता पैदा की जाए। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हमारी अधिकांश कोचिंग या चर्चा इस बात पर होती है कि आपको कुछ ऐसी चीज दिखी जो ठीक नहीं हो, आपको कुछ समय इसे देखना होता है और फिर आप सवाल पूछते हो क्योंकि ये किसी कारण से दिग्गज खिलाड़ी हैं।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read