कोहली के लिये टेस्ट क्रिकेट सबकुछ , इस प्रारूप के लिये उनका जुनून अच्छा : पीटरसन लंदन, 19 अगस्त (भाषा) इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन का मानना है कि मैदान पर विराट कोहली का जोश और उत्साह देखकर लगता है कि टेस्ट क्रिकेट उनके लिये सबकुछ है और उनका यह जुनून इस प्रारूप के लिये अच्छा है जिसे इस समय सबसे ज्यादा प्यार की जरूरत है ।
पीटरसन ने कहा कि कोहली अपनी मेहनत से सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के नक्शेकदम पर चल पड़े हैं जो महान टेस्ट क्रिकेटर रहे हैं ।
उन्होंने ‘ बेटवे’ के लिये अपने ब्लॉग में लिखा ,‘‘ विराट कोहली को जितना मैं जानता हूं , मुझे पता है कि अपने नायकों का अनुसरण करने के लिये उसने कितनी मेहनत की है ।
उसके नायक सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और टेस्ट क्रिकेट के बाकी लीजैंड हैं ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ कोहली को पता है कि खेल का लीजैंड बनने के लिये उसे टी20 के साथ टेस्ट क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ यही वजह है कि वह इस प्रारूप को इतनी अहमियत देता है ।
वह भी ऐसे समय में जब टेस्ट क्रिकेट को इसकी सख्त जरूरत है ।
एक वैश्विक सुपरस्टार क्रिकेटर का टेस्ट क्रिकेट के लिये यह जुनून देखकर अच्छा लगता है ।’’ कोहली की कप्तानी में भारत नंबर एक टेस्ट टीम बना और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी पहुंचा जिसमें उसे न्यूजीलैंड ने हराया ।
भारत ने इस सप्ताह लाडर्स पर इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में 151 रन से हराया ।
पीटरसन ने कहा ,‘‘ वह चाहता है कि उसकी टीम हर हालात में अच्छा प्रदर्शन करे ।
पहले आस्ट्रेलिया में और अब इंग्लैंड में टीम को जीतते देखकर उसे अपार संतोष हुआ होगा ।
उसका जोश, उसका जुनून और टीम के प्रति समर्पण दिखाई देता है ।
टेस्ट क्रिकेट अभी भी उसके लिये सब कुछ है और इस तरह के पल उसके कैरियर को परिभाषित करेंगे ।’’ उन्होंने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की तारीफ की जिन्होंने दूसरे टेस्ट में चार विकेट लिये ।
उन्होंने कहा ,‘‘ मोहम्मद सिराज ने पांचवें दिन जिस तरह की गेंदबाजी की , वह काबिले तारीफ है ।’’
Article Advertisement
Sports
कोहली के लिये टेस्ट क्रिकेट सबकुछ , इस प्रारूप के लिये उनका जुनून अच्छा : पीटरसन
कोहली के लिये टेस्ट क्रिकेट सबकुछ , इस प्रारूप के लिये उनका जुनून अच्छा : पीटरसन लंदन, 19 अगस्त (भाषा) इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन का मानना है कि मैदान पर विराट कोहली का जोश और उत्साह देखकर लगता है कि टेस्ट क्रिकेट उनके लिये सबकुछ है और उनका यह जुनून इस प्रारूप के लिये अच्छा है जिसे इस स

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
