कोहली को पछाड़कर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत के शीर्ष बल्लेबाज बने रोहित एक सितंबर (भाषा) सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की नवीनतम टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में अपने कप्तान विराट कोहली को पछाड़कर भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले बल्लेबाज बन गए।
Sports
कोहली को पछाड़कर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत के शीर्ष बल्लेबाज बने रोहित
कोहली को पछाड़कर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत के शीर्ष बल्लेबाज बने रोहित एक सितंबर (भाषा) सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की नवीनतम टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में अपने कप्तान विराट कोहली को पछाड़कर भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित ने तीसरे टेस्ट में 19 औ

Article Advertisement
Article Advertisement
रोहित ने तीसरे टेस्ट में 19 और 59 रन की पारी खेली जिससे वह एक स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ पांचवें स्थान पर पहुंच गए।
उनके कुल 773 रेटिंग अंक हैं जो कोहली से सात अधिक हैं।
कोहली भारतीय बल्लेबाजों के बीच पिछली बार नवंबर 2017 में आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर नहीं थे।
तब चेतेश्वर पुजारा दूसरे और वह पांचवें स्थान पर थे।
पुजारा इंग्लैंड के खिलाफ हैडिंग्ले में तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 91 रन बनाकर तीन स्थान के फायदे से 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
ऋषभ पंत चार स्थान के नुकसान के बावजूद 12वें स्थान पर चल रहे हैं।
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी गेंदबाजों की सूची में एक स्थान के फायदे से नौवें स्थान पर हैं।
स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आस्ट्रेलिया के पैट कमिंस के बाद दूसरे स्थान पर बरकरार हैं।
रविंद्र जडेजा और अश्विन ने टेस्ट आलराउंडरों की सूची में भी अपना तीसरा और चौथा स्थान बरकरार रखा है।
वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर इस सूची में शीर्ष पर हैं।
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने भारत के खिलाफ मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन की बदौलत लगभग छह साल बाद एक बार फिर बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।
तीस साल के रूट ने श्रृंखला की शुरुआत पांचवें स्थान से की थी लेकिन तीन टेस्ट में 507 रन बनाकर वह कोहली, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचने में सफल रहे।
उन्होंने अब विलियमसन पर 15 अंक की बढ़त बना ली है।
लीड्स टेस्ट से पहले रूट दूसरे स्थान पर थे।
लीड्स में इंग्लैंड की एकमात्र पारी में उन्होंने 121 रन बनाए।
रूट ने पिछली बार दिसंबर 2015 में शीर्ष स्थान हासिल किया था और तब विलियमसन ने उन्हें पछाड़ा था।
इसके बाद स्मिथ और कोहली भी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे।
इन चारों के अलावा पिछली बार बल्लेबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स नवंबर 2015 में शीर्ष पर पहुंचे थे।
रूट अब अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 917 रेटिंग अंक से सिर्फ एक अंक पीछे हैं।
उन्होंने अगस्त 2015 में नॉटिंघम में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 130 रन बनाकर इस आंकड़े को छुआ था।
सप्ताहिक रैंकिंग में इंग्लैंड के बल्लेबाजों में सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स (पांच स्थान के फायदे से 24वें स्थान पर) और जॉनी बेयारस्टो (दो स्थान के फायदे से 70वें स्थान पर) को भी फायदा हुआ है जबकि डेविड मलान ने 70 रन की पारी खेलकर रैंकिंग में 88वें स्थान पर पुन: प्रवेश किया है।
गेंदबाजों में इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने शीर्ष पांच में वापसी की है।
मैन आफ द मैच ओली रोबिनसन मैच में सात विकेट चटकाने के बाद नौ स्थान के फायदे से 36वें पायदान पर हैं।
क्रेग ओवरटन ने दोनों पारियों में तीन विकेट की बदौलत रैंकिंग में 73वें स्थान पर पुन: प्रवेश किया है।
पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग जिंबाब्वे के खिलाफ 24 और 37 रन की पारियों के साथ एक स्थान के फायदे से 23वें स्थान पर हैं।
केविन ओब्रायन डबलिन में दो मैचों में 25 और 60 रन बनाकर 42वें से 39वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
जिंबाब्वे के तेंडाई चेतारा गेंदबाजों की सूची में पांच स्थान के फायदे से 99वें स्थान पर हैं।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, 89 पर सिमटी टीम इंडिया; मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

Sports
बिहार क्रिकेट को बड़ी खबर: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
