अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

Entertainment

Kolkata Rape Case को देख Twinkle Khanna बेटी के लिए डरी, बोलीं- ‘अकेले मत जाओ’

Kolkata Rape Case को देख Twinkle Khanna बेटी के लिए डरी, बोलीं- ‘अकेले मत जाओ’ कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी देख अब ट्विंकल खन्ना अपनी बेटी के लिए डर गई हैं। अब वो अपनी बेटी को खुद को बचाने के लिए वो बातें सिखा रही हैं जो उन्होंने बचपन में सीखी थीं। Twinkle Khanna On Kolkata Rape Case: कोलका

Kolkata Rape Case को देख Twinkle Khanna बेटी के लिए डरी, बोलीं- ‘अकेले मत जाओ’

Article Advertisement

Kolkata Rape Case को देख Twinkle Khanna बेटी के लिए डरी, बोलीं- ‘अकेले मत जाओ’ कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी देख अब ट्विंकल खन्ना अपनी बेटी के लिए डर गई हैं। अब वो अपनी बेटी को खुद को बचाने के लिए वो बातें सिखा रही हैं जो उन्होंने बचपन में सीखी थीं। Twinkle Khanna On Kolkata Rape Case: कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी को देख पूरा देश आक्रोश में आ गया है। हॉस्पिटल में हुई हैवानियत ने सभी के दिलों को झकझोर कर रख दिया है। कैसे एक डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई ये जानकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए हैं। जनता अब उस लड़की के लिए इंसाफ की मांग कर रही है। इसी बीच बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस दरिंदगी को देख खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। कोई आजादी पर सवाल उठा रहा है तो कोई कानून और इंसानियत को सवालों के घेरे में रख रहा है। ट्विंकल खन्ना का पोस्ट वायरल लड़की होना क्या होता है? एक लड़की किन चीजों से गुजरती है? बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपने पोस्ट शेयर कर दुनिया को वो अहसास बता रहे हैं। आयुष्मान खुराना की कविता तो आपने सुन ही ली होगी। इसके बाद अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। ट्विंकल ने अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जो उनकी बेटी को डेडिकेटेड है। एक्ट्रेस एक बेटी की मां होने के कारण कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता देखने के बाद कांप गई हैं। ट्विंकल ने बेटी को दी अपने बचपन की सीख ऐसे में अब ट्विंकल ने अपने पोस्ट में बताया है कि वो बेटी को क्या कहती हैं और उसे क्या सीख दे रही हैं। एक्ट्रेस का ये पोस्ट देखने के बाद आप लोगों का दिल भी सहम जाएगा। उन्होंने लिखा, ‘इस प्लेनेट पर, इस देश में पचास साल हो गए हैं और मैं अपनी बेटी को वही सब सिखा रहा हूं जो मुझे मेरे बचपन में सिखाया गया था। पार्क में, स्कूल में, बीच पर अकेले मत जाओ। किसी भी आदमी के साथ अकेली मत जाओ, चाहे फिर वो तुम्हारे चाचा, कजिन या दोस्त ही क्यों न हों। सुबह अकेली मत जाओ, शाम को अकेली मत जाओ और खासकर रात में तो बिल्कुल भी नहीं।’   बेटी को लेकर घबराईं ट्विंकल खन्ना उन्होंने आगे लिखा, ‘अकेली मत जाओ क्योंकि ये अगर का नहीं है, बल्कि कब का मामला है। अकेली मत जाओ क्योंकि शायद तुम कभी वापस नहीं आ पाओगी।’ अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस ट्विंकल खन्ना की बातों से सहमति जता रहे हैं और उनकी भावनाओं को समझ रहे हैं। इस वक्त देश की हर महिला खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read