अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

महंगाई: आमलोगों की थाली से हरी सब्जियां गायब

लगातार एक सप्ताह बारिश के बाद जैसे ही मौसम में सुधार आया वैसे ही हरी सब्जियों के मूल्यों में दोगुनी वृद्धि होने के कारण इन दिनों आम लोगों के थाली से हरी सब्जी गायब हो गया है। बताया जाता है कि लगातार बारिश के कारण जहां हरी सब्जियों के पौधे में फलन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। बारिश के बाद कुछ पौधे के ग

महंगाई: आमलोगों की थाली से हरी सब्जियां गायब

Article Advertisement

लगातार एक सप्ताह बारिश के बाद जैसे ही मौसम में सुधार आया वैसे ही हरी सब्जियों के मूल्यों में दोगुनी वृद्धि होने के कारण इन दिनों आम लोगों के थाली से हरी सब्जी गायब हो गया है। बताया जाता है कि लगातार बारिश के कारण जहां हरी सब्जियों के पौधे में फलन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

Article Advertisement

बारिश के बाद कुछ पौधे के गलने के कारण कम उत्पादन हो रहा है। जबकि बाहर से आनेवाले टमाटर सहित शिमला मिर्च की स्थिति में कोई खास अन्तर नहीं आया है। बताते चलें कि विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी हैं। वाहनों का धड़पकड़ भी किया जाने लगा है। इसके बावजूद अचानक हरी सब्जियों के मूल्यों में आशातीत वृद्धि होने के कारण खासकर मध्यमवर्गीय परिवार के रसोई का बजट बिगाड़ के रख दिया है। जिसके कारण आम गृहणियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में इन दिनों सौ रुपये लेकर खरीददारी के लिए निकलनेवाले लोग महज छोटा सा प्लास्टिक का कैरी बेग भी नहीं भर पाते हैं। जबकि एक पखवाड़ा पूर्व इतनी ही राशि को लेकर पहले लोग दो शाम की सब्जी खरीदकर घर आते थे। इतना ही नहीं आम लोगों के घरों में आलू की सब्जी बहुतायत प्रयोग होता है। लेकिन इन दिनों आलू का मूल्य सातवें आसमान पर पहुंच जाने के कारण 40 रुपये प्रति किलो लोगों को खरीदना पड़ रहा है। जबकि बीते 15 दिन पहले इसका रेट 27 रुपये प्रति किलो था। इसी तरह 15 दिन पहले 18 रुपये प्रति किलो बिकनेवाला प्याज इन दिनों 50 रुपये प्रति किलो है ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read