अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में महिला डॉक्टर तैनात

सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में पहली बार महिला डॉक्टरों की तैनाती की गई। इसका लाभ महिला रोगियों को भी मिलेगा। पूर्व में इमरजेंसी वार्ड में केवल पुरुष डॉक्टर का ही पदस्थापना किया गया था। इस कारण से जब महिला रोगियों में खासकर प्रसूता इलाज को ओपीडी के समय के पहले या बाद में इलाज को पहुंचती थी तो तैन

सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में महिला डॉक्टर तैनात

Article Advertisement

सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में पहली बार महिला डॉक्टरों की तैनाती की गई। इसका लाभ महिला रोगियों को भी मिलेगा। पूर्व में इमरजेंसी वार्ड में केवल पुरुष डॉक्टर का ही पदस्थापना किया गया था। इस कारण से जब महिला रोगियों में खासकर प्रसूता इलाज को ओपीडी के समय के पहले या बाद में इलाज को पहुंचती थी तो तैनात डॉक्टर सीधे तौर पर उन्हें ओपीडी के समय आने या फिर प्रसव वार्ड में जाकर महिला डॉक्टर के आने का इंतजार करने की बात कहते थे।

Article Advertisement

इससे महिला रोगियों को इलाज कराने में खास कर इमरजेंसी के समय परेशानी होती थी। इमरजेंसी वार्ड में तैनात एमबीबीएस डॉ. प्रियंका कुमारी ने कहा कि ड्यूटी आवर में उनकी यह प्राथमिकता होगी कि गंभीर रोगियों की चिकित्सीय सुविधा प्रदान होने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि उनकी पदस्थापना रोगियों के इलाज के लिए किया गया। सरकार के लक्ष्य और सदर अस्पताल के वरीय चिकित्सीय पदाधिकारियों के आदेश का पालन करते हुए रोगियों की सेवा को तत्पर रहेंगी। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आरएन पंडित ने कहा कि इमरजेंसी सेवा में प्रतिदिन दो से तीन डॉक्टरों की तैनाती की गई है। महिला डॉक्टर की पदस्थापना से महिला रोगियों को भी इलाज कराने में सहूलियत होगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read