अररिया के कुर्साकांटा में व्यवसायी की चाकू गोदकर हत्या शुक्रवार की देर रात कुर्साकांटा-कुआडी पीडब्ल्यूडी सड़क पर खाना खाकर टहल रहे एक बर्तन व्यवसायी की बदमाश ने चाकू गोदकर हत्या कर दी।
मृतक केदार प्रसाद साह उर्फ तितली कुर्साकांटा पंचायत के वार्ड 10 का रहने वाला था।
Seemanchal
अररिया के कुर्साकांटा में व्यवसायी की चाकू गोदकर हत्या
अररिया के कुर्साकांटा में व्यवसायी की चाकू गोदकर हत्या शुक्रवार की देर रात कुर्साकांटा-कुआडी पीडब्ल्यूडी सड़क पर खाना खाकर टहल रहे एक बर्तन व्यवसायी की बदमाश ने चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक केदार प्रसाद साह उर्फ तितली कुर्साकांटा पंचायत के वार्ड 10 का रहने वाला था। उसका कुर्साकांटा बाजार में बर्तन की

Article Advertisement
Article Advertisement
उसका कुर्साकांटा बाजार में बर्तन की दुकान थी।
आपसी रंजिश में हत्या की बात कही जा रही है।
मृतक के बेटे कुंदन साह ने कुर्साकांटा पंचायत के वार्ड नम्बर 10 निवासी सुनील साह पर हत्या का आरोप लगाया है।
सुनील कुर्साकांटा पंचायत का उपसरपंच भी रह चुका है।
घटना के बाद लोग सकते में है।
कुर्साकांटा थानेदार भानू प्रताप सिंह ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
मृतक के बेटे कुंदन सहने बताया कि हर दिन की भांति उनके पिताजी केदार प्रसाद साह खाना खाकर दरवाजा के आगे कुर्साकांटा-कुआड़ी पीडब्लूडी सड़क पर टहल रहे थे कि इसी बीच पूर्व से घात लगाए इसी वार्ड के सुनील साह चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
हल्ला होने पर हमलोग बाहर आये तो सुनील वहां से भाग गया।
इसके बाद खून से लथपथ घायल केदार प्रसाद को परिजनों ने कुर्साकांटा पीएचसी लाया।
यहां डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अररिया रेफर कर दिया।
लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी।
घटना के बाद मृतक के घरों में कोहराम मचा हुआ है।
कुर्साकांटा पंचायत के वार्ड 10 में तनाव का माहौल बना हुआ है।
पुलिस केम्प कर रही है।
स्रोत-हिन्दुस्तान
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
21 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3छठ महापर्व को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का किया संयुक्त निरीक्षण
20 views
#4प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#5छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी
19 views
#6जमीन कब्जाने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर का जवाब, बोलीं- हमारे परिवार पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद
18 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15235 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
